ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
मध्यप्रदेश

पिता के अंतिम संस्कार को लेकर दो भाइयों में हुआ ऐसा विवाद कि बड़ा भाई बोला- “पिता के शव के 2 टुकड़े कर दो”

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से ऐसी खबर सामने आई है जिसने रिश्तों को दागदार करने का काम किया है । पिता की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए 2 भाइयों में ऐसा विवाद हुआ कि उसने सबको हिलाकर रख दिया। टीकमगढ़ के जतारा थाना के लिधौरा ताल गांव से ये बेहद ही अजीब मामला सामने आया है। अंतिम संस्कार के लिए दोनों भाइयों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने पिता के शव के टुकड़े करने की बात कह दी। उसका कहना था कि शव के 2 टुकड़े कर दिए जाए ताकि वह एक हिस्से का अंतिम संस्कार कर सके!
जानकारी के मुताबिक लिधौरा ताल के ध्यानी सिंह की मृत्यु के बाद उनके बेटे दामोदर ने अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली थी! गांववाले और रिश्तेदार अंतिम संस्कार के लिए घर पहुंच गए थे। तभी उसका भाई किशन सिंह परिजनों के साथ दामोदर के घर पहुंचा! वह पिता का अंतिम संस्कार करने की जिद करने लगा! लेकिन दामोदर ने उसे मना कर दिया। दामोदर का कहना था कि पिताजी उसी के साथ रहते थे.. और वो ही उनकी देखभाल करता था। वो खुद पिता का अंतिम संस्कार करेगा। इसी बात को लेकर दोनों में बवाल होने लगा।
इसी बीच लोगों और रिश्तेदारों ने दोनों भाइयों को मिलकर पिता का अंतिम संस्कार करने का सुझाव दिया।  लेकिन बड़ा भाई किशन इस बात को बिल्कुल राजी नहीं था। उसने पिता के शव के 2 टुकड़े करके अलग-अलग संस्कार करने की बात कह दी।
फिर भी मामले का हल नहीं हुआ तो पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों भाइयों के बीच का विवाद हल करवाया। इसके बाद ही पिता का अंतिम संस्कार हुआ। इस मामले की चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है।

Related Articles

Back to top button