ब्रेकिंग
विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ... बिहार के किशनगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी से तीन दिन पहले मंगेतर की गला घोंटकर हत्या कर ख... तमिलनाडु के मदुरै में तनिष्क शोरूम में हुई करोड़ों की सनसनीखेज चोरी, यूट्यूबर और बाइक टैक्सी चालक एस... महाराष्ट्र सरकार ने अधिसूचित किए नए वेतन नियम, 5 नवंबर 2026 से पूरे राज्य में लागू हुए नए प्रावधान उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग में खौफनाक वारदात, चलती बाइक पर सवार महिला को बाघ ने जबड़े में दबोचकर ... उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बोरे के अंदर ... बिहार के बेतिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सेनको गोल्ड शोरूम में 30 कर... हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, कार के 500 फीट गहरी खाई में गिरने से छह युवकों की...
मध्यप्रदेश

उमरिया में दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, तीन महिलाओं की हुई मौत

उमरिया। मध्य प्रदेश के  उमरिया जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रक सवार 3 महिला की जान चली गई, दोनों ट्रक के ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पाली थाना क्षेत्र की यह घटना है। जहां गुरुवार को जीरो ढाबे के सामने दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी ,ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और ट्रक में बैठी तीन महिला की मौत हो गई। दोनों ट्रक के ड्राइवर भी केबिन में फंस गए थे।

पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और रेस्क्यू कर ट्रक के ड्राइवरों को बाहर निकाला गया। जहां दोनों घायलों का इलाज जारी है. इधर, पुलिस ने मृत महिलाओं के शव का पंचनामा कर दोनों महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पुलिस मृतिकाओं की पहचान में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button