ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
पंजाब

पंजाब के ओट सेंटर को चोरों ने 2 बार बनाया निशाना, परेशान स्टाफ ने उठाया यह कदम

पंजाब के बठिंडा में चोरों का आतंक जारी है। ऐसे में बठिंडा के परसराम नगर से की ढिल्लों कॉलोनी में हाहाकार मची हुई है। आम आदमी क्लीनिक में चल रहे ओट सेंटर में चोरों ने पिछले 10 दिनों में 2 बार धावा बोला है। चोरों ने ओट सेंटर में पूरी तरह से हाथ साफ किया वहां दवाईयां और सामान लेकर फरार हो गए हैं।

ऐसे में ओट सेंटर के परेशान स्टाफ ने नोटिस लगा दिया है कि ओट सेंटर चोरों के कारण बंद है जिसके चलते लोगों को दवाई नहीं मिल रही हैं। चोरों ने कुछ दिन पहले कम्प्यूटर्स, सी.पी.यू. यू.पी.एस. माउस, की-बोर्ड, इनवर्टर बेटरी, की-बोर्ड, चार्जर और ए.सी. की कॉपर तारें और दवाइयों पर हाथ साफ किया है। वहीं स्टाफ का कहना है कि सेंटर में आने वाले मरीजों का डाटा कम्प्यूटर में था इसलिए मरीजों को दवाइयां नहीं दी जा रही हैं।

वहीं सेंटर के स्टाफ ने अफसरों को पत्र लिख कर सेंटर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। स्टाफ का कहना है कि उन्होंने पहले भी अफसरों का पत्र लिखा था लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ। उन्होंने मांग की सेंटर में सी.सी.टी.वी. व सुरक्षागार्ड लगाया जाए। स्टाफ ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई दी है और सरकार को भी पत्र लिखा है। बता दें कि 2024 में भी इसी क्लीनिक को चोरों ने 6 बार निशाना बनाया है। इसी 28 जनवरी को चोर यहां से प्रिंटर व ए.सी. की कॉपर तारें चुरा कर ले गए थे। जिले में 21 ओट सेंटर खोले गए थे जिसमें 5 सेंटर बंद हो चुके हैं जिसकी वजह चोरी ही बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button