ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
विदेश

चीन: जिस होटल में कोरोना के संदिग्धों को रखा गया था उसकी इमारत गिरी, 70 लोग मलबे में दबे

बीजिंग: चीन के क्वांझू शहर में शनिवार को एक होटल की इमारत गिरने से 70 लोग मलबे में दब गए। सरकारी मीडिया के मुताबिक इस होटल का इस्तेमाल कोरोना वायरस के संदिग्ध संक्रमितों को पृथक रखने के लिए किया जा रहा था। यहां की सरकारी मीडिया के मुताबिक फुजियान प्रांत स्थित 80 कमरों के होटल की इमारत स्थानीय समयानुसार शाम करीब साढ़े सात बजे गिरी। बाद में बचाव दल ने 33 लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक 70 लोग अब भी मलबे में दबे हैं। एजेंसी ने बताया कि होटल में उन लोगों को पृथक कर रखा गया था जो कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे। शिन्हुआ के मुताबिक बचाव एवं राहत कार्य के लिए 147 सदस्यीय दल को भेजा गया है और मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिशें जारी हैं। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस से इंसानों में संक्रमण की शुरुआत पिछले साल दिसंबर में चीन के ही वुहान शहर में हुई थी और अबतक इससे दुनिया में करीब 3,500 लोगों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button