ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
मध्यप्रदेश

छतरपुर में कॉलेज से घर जा रहे छात्र पर धारदार हथियार से हमला, जांच में जुटी पुलिस

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के अवंती बाई कॉलेज में पढ़ने वाला एक 20 वर्षीय छात्र कॉलेज के बाद अपने घर जा रहा था, तभी सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गठेवरा के पास उस पर तीन अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। घायल छात्र ने सिविल लाइन थाना में घटना की शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।

 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम कदारी निवासी अभिनव मिश्रा ने बताया कि बीती शाम वह छतरपुर से अपने घर जा रहा था तभी गठेवरा के पास अपाचे बाइक से आए तीन अज्ञात लोगों ने उसका रास्ता रोका और अवैध हथियार के बल पर मारपीट शुरु कर दी।

छात्र के मुताबिक उसके सिर पर कट्टे की बट से प्रहार किए गए हैं, जिससे सिर में गंभीर चोट आई है। इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में लात-घूसों से मारपीट की गई। अभिनव की शिकायत पर सिविल लाइन थाना प्रभारी बाल्मीकि चौबे ने तीन अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरु की है। वहीं घायल छात्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button