ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
देश

आगरा: कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर हुई सात

आगरा: पूरे भारत में कोरोना वायरस पैर पसारने लगा है। अब देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। बात करें उत्तर प्रदेश की तो यहां भी दिन ब दिन इस वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ताजनगरी आगरा में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर अब सात हो गई है। रविवार को आए रिपोर्ट में एक महिला का टेस्ट कोविड19 (नोवल कोरोनावायरस) पॉजिटिव आया है। अधिकारियों ने बताया कि महिला, पहले से इलाज करा रहे एक संक्रमित व्यक्ति की पत्नी है। डॉक्टर अब दोनों को आगे के इलाज के लिए दिल्ली भेजने की तैयारी कर रहे हैं।

वायरस से संक्रमित एक और मरीज मिलने पर आगरा के चीफ मेडिकल ऑफिसर (सीएमओ) डॉ मुकेश वत्स ने कहा कि एनआईवी लैब पुणे से टेस्ट परिणाम की पुष्टि होने के बाद किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू), लखनऊ के अधिकारी इसपर फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि महिला रविवार को आगरा जिला अस्पताल में भर्ती हुई थी। यहां पर उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था, लेकिन बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजने को लेकर तैयारी चल रही थी।

इससे पहले शुक्रवार को आगरा से 38 लोगों के सैम्पल टेस्ट के लिए केजीएमयू, लखनऊ भेजे गए थे। शनिवार को एक टेस्ट पॉजिटिव आया था, जिसके बाद आगरा के संक्रमित व्यक्तियों की संख्या छह हो गई थी। शनिवार को जिस शख्स का टेस्ट रिजल्ट पॉजिटिव आया, वह उसी परिवार का हिस्सा है, जिसके पांच सदस्यों का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है।

केजीएमयू से टेस्ट रिजल्ट आने पर शुरुआत में इस परिवार के छह लोगों को इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल भेजा गया था। परिणाम की पुष्टि के लिए सैम्पल पुणे के एनआईवी लैब भेजे गए, जहां से पांच के सैम्पल पॉजिटिव पाए गए जबकि एक का सैम्पल कोरोना वायरस निगेटिव आया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button