ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
मध्यप्रदेश

जीआईएस की तैयारियों के लिए CM यादव ने ली अहम बैठक, दिए जरूरी दिशा निर्देश

 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजधानी भोपाल में होने वाली ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025′ के लिए गठित शीर्ष समिति की आज यहां बैठक करते हुए संबंधित जानकारी ली। डॉ यादव ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में भोपाल में 24 एवं 25 फरवरी को आयोजित होने जा रहे ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025′ की व्यवस्था एवं सफल आयोजन के लिए गठित शीर्ष समिति की आज भोपाल निवास स्थित समत्व भवन में बैठक कर व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में लोकसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के साथ ही उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ल एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बता दें कि पहली बार “प्रवासी मध्यप्रदेश समिट” का भव्य आयोजन 25 फरवरी 2025 को किया जाएगा। इस वैश्विक मंच पर मध्यप्रदेश के प्रवासी उद्योगपतियों और निवेशकों की विशेष भागीदारी होगी। इस सम्मेलन में दुनिया भर के प्रवासियों ‘फ्रेंडस् ऑफ एमपी’ समूह के सदस्य शामिल होंगे। इस में 15 से अधिक देशों से मध्यप्रदेश के 500 से अधिक प्रवासी भारतीय प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिनमें यूके, दुबई, हांगकांग, सिंगापुर और जापान जैसे देशों से महत्वपूर्ण प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे। यह कार्यक्रम राज्य की आर्थिक, सांस्कृतिक और औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिये एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।

Related Articles

Back to top button