ब्रेकिंग
Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक... SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी... Kanpur Millionaire Pharma Trader Murder: करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वा... Uttar Pradesh Crime News: महोबा में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, मामूली बात पर मां की हत्या कर गिरफ्तार ... Run For Safe Digital Bharat Chandigarh: ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, ग... Haryana Road Accident Update: सिरसा सड़क हादसे में मची चीख-पुकार, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर... Haryana Fatal Bike Crash: हांसी के नारनौंद क्षेत्र में हुआ खौफनाक सड़क हादसा, तीन परिवारों में पसरा ... Chandigarh News Gen-Z Mayor Claim: चुनाव से पहले आप का बड़ा दावा, कहा—जीत के बाद हमारी पार्टी से बनेग...
मध्यप्रदेश

टूटी सीट के लिए एयर इंडिया ने शिवराज चौहान से मांगी माफी, कहा- भविष्य में ऐसा नहीं करेंगे

भोपाल: भोपाल से दिल्ली जाते समय एयर इंडिया फ्लाइट में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को टूटी सीट पर सफर करना पड़ा था। उन्होंने अपने इस असुविधाजनक अनुभव को सोशल मीडिया के जरिए साझा करके नाराजगी जताई थी। इस घटना के बाद एयर इंडिया ने माफी भी मांगी और कहा कि वे भविष्य में ऐसी स्थितियों को रोकने के लिए उचित कदम उठाएंगे।

दरअसल, शिवराज सिंह चौहान भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। जहां उन्हें पूसा में आयोजित एक किसान मेले का उद्घाटन करना था। इसके लिए उन्होंने एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI436 से यात्रा की। फ्लाइट में शिवराज सिंह को सीट नंबर 8C दी गई, लेकिन जब वह अपनी सीट पर बैठे, तो वह देख पाए कि सीट की स्थिति बहुत खराब थी। सीट अंदर धंसी हुई थी और बैठना काफी मुश्किल था।

इस पर नाराजगी जताते हुए शिवराज सिंह ने जब विमानकर्मियों से इस बारे में शिकायत की, तो उन्होंने बताया कि एयरलाइन के प्रबंधन को पहले ही इस सीट की खराब स्थिति के बारे में सूचित कर दिया गया था और यह सीट बिक्री के लिए नहीं होनी चाहिए थी। बावजूद इसके, इस सीट का टिकट बेचा गया। मंत्री ने कहा कि विमानकर्मियों ने यह भी बताया कि ऐसी और भी सीटें हैं, जिनकी स्थिति खराब है।

शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि सहयात्रियों ने उन्हें सीट बदलने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने इसका विरोध किया। उनका मानना था कि किसी और यात्री को असुविधा नहीं देना चाहिए, इसलिए वह उसी टूटी हुई सीट पर बैठे और अपनी यात्रा पूरी की।

Related Articles

Back to top button