ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
पंजाब

पंजाब सरकार ने कारोबारियों को दी बड़ी राहत, मिल गई मंजूरी

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चंडीगढ़ में पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक हुई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए।

कैबिनेट मंत्री तरूणप्रीत सौंद और सांसद संजीव अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बैठक के बाद लिए गए फैसलों की जानकारी दी। मीडिया को संबोधित करते हुए तरुणप्रीत सौंद ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य के उद्योगपतियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। पंजाब सरकार ने कारोबारियों को बड़ी राहत देते हुए 2 OTS  योजनाओं को कैबिनेट में मंजूरी दे दी गई है।

इनमें से पहली योजना है Land enhancement योजना। इस योजना के तहत शेष राशि पर केवल 8 प्रतिशत ब्याज लिया जाएगा। इसके साथ ही कंपाउंडिंग ब्याज और जुर्माना भी माफ कर दिया गया है। यह OTS योजना 31 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगी। तरूणप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि पंजाब सरकार की पहल राज्य के उद्योग को भारत में नंबर एक स्थान पर लाना है और इसके लिए अलग-अलग समय पर विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button