ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
हरियाणा

पंजाब के इस इलाके में धमाका, मची भगदड़, जान बचाकर भागे लोग…

रूपनगर: रूपनगर-नंगल रोड स्थित एक कबाड़ की दुकान में सिलैंडर विस्फोट से 1 व्यक्ति की मौत हो गई तथा 3 अन्य घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। इस संबंध में कबाड़/पंजाब ट्रैक्टर पार्ट्स शॉप के मालिक प्रेम चंद का कहना है कि वे पिछले काफी समय से टैंडर के माध्यम से स्वराज माजदा कंपनी से स्क्रैप का सामान उठाते आ रहे हैं और कल स्वराज माजदा से एक कबाड़ की गाड़ी सिलैंडर लेकर आई थी।

उन्होंने बताया कि आज जब इन सिलैंडरों को गाड़ी में लोड किया जा रहा था तो एक सिलैंडर में अचानक विस्फोट हो गया। उन्हें नहीं पता कि उसमें गैस थी या नहीं, क्योंकि उन्हें स्क्रैप मैटेरियल ही मिलता है। दूसरी ओर, सिलैंडर विस्फोट से दुकान की खिड़कियां, छत और छज्जा बुरी तरह टूट गए, जिससे 4 लोग फंस गए। इस भीषण दुर्घटना में सुखविंदर सिंह नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई तथा दुकान मालिक के बेटे समेत तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान रोहित पुत्र अशोक निवासी गोबिंदगढ़, गौरव पुत्र प्रेम चंद निवासी ग्रीन एवेन्यू तथा कुंदन रजक पुत्र बहादुर रजक (मूल रूप से बिहार निवासी, वर्तमान में रूपनगर निवासी) के रूप में हुई है। मृतक की पहचान सुखविंदर सिंह बावा पुत्र उजागर सिंह निवासी गांव नानकपुरा, जिला रूपनगर के रूप में हुई है। घटना के बाद सिटी थाना प्रभारी पवन कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे और बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button