ब्रेकिंग
Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प... Indore Miniature Painting Workshop: मालवा की विलुप्त होती लघु चित्रकला को बचाने की अनूठी पहल Ujjain Nagar Pujan Tradition: उज्जैन में सम्राट विक्रमादित्य के काल से चली आ रही परंपरा, कलेक्टर-एसप... Ujjain Simhastha 2028 Preparations: सीएम मोहन यादव ने की सिंहस्थ की समीक्षा, 25 हजार करोड़ के विकास ...
हरियाणा

पंजाब में बेजुबानों से दरिंदगी, कुत्ते के एक पिल्ले को डंडे और दूसरे को पैरों तले कुचलकर …

लुधियाना: गांव रणियां के एक व्यक्ति की कुत्तों पर दरिंदगी सामने आई है। व्यक्ति ने कुत्ते के 2 पिल्लों को बर्बरता से मौत के घाट उतार दिया। एक पिल्ले को डंडे से मारा और दूसरे को पैरों तले कुचल दिया। उन दोनों की मौत हो गई।

वहीं तीसरा पिल्ला घायल है। इस घटना की सी.सी.टी.वी. फुटेज सामने आने के बाद एनिमल लवर मनी सिंह ने थाना डेहलों की पुलिस को शिकायत दी जिसके बाद पुलिस ने रंजीत एवेन्यू के रहने वाले आरोपी वरिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस शिकायत में मनी सिंह ने बताया कि वह पीपल फॉर एनिमल संस्था का सदस्य है। सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए उनके पास एक वीडियो आई थी जिसमें एक व्यक्ति गली में रहने वाले कुत्ते के पिल्लों को मार रहा है।

फुटेज देखने से साफ होता है कि आरोपी वरिंदर सिंह एक कुत्ते के पिल्ले को डंडे से बुरी तरह पीट रहा है जिस कारण उसकी मौत हो गई। ऐसे ही दूसरे पिल्ले को अपने पैरों से कुचल रहा है उसकी भी मौत हो गई जबकि तीसरे अन्य को भी डंडे से मारा मगर वह घायल हो गया। सी.सी.टी.वी. वीडियो सामने आने के बाद उसने इस संबंध में तुरंत संबंधित थाने की पुलिस को शिकायत दी जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है जोकि फरार चल रहा है।

Related Articles

Back to top button