ब्रेकिंग
Moscow Drone Attack: यूक्रेन का मॉस्को पर सबसे बड़ा हमला; रूसी S-400 सिस्टम क्यों हुआ फेल? Deepika Padukone News: 'कॉकटेल' प्रमोशन के दौरान दीपिका का बेबाक बयान चर्चा में; जानें क्या कहा था ए... Harshit Rana Returns: चोट से उबरकर हर्षित राणा की धमाकेदार वापसी; चेन्नई वनडे में अफगानिस्तान के खिल... Karnataka MLC Election Results: डी.के. शिवकुमार की पहली बड़ी जीत; विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस का द... Andhra Pradesh News: चित्तूर में मेले के दौरान रोकी गई भैंस की बलि; प्रशासन और पुलिस की सतर्कता से ब... PM Modi G-7 Summit 2026: फ्रांस और स्लोवाकिया की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे पीएम मोदी; मजबूत हुई ... Rahul Gandhi Birthday: राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई; जानें उनके राजनीतिक सफर... Jaisamand Lake Crisis: एशिया की दूसरी सबसे बड़ी झील में मत्स्य उत्पादन ठप; 2500 परिवारों की रोजी-रोटी... Dimple Chaudhary Controversy: फैन ने मांगी फोटो तो हरियाणवी डांसर ने दी गालियां, बीटा-2 क्षेत्र का व... Delhi Monsoon Update: दिल्ली में मानसून का इंतजार बढ़ेगा; जुलाई के पहले हफ्ते तक हो सकती है दस्तक, जा...
मध्यप्रदेश

अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल रहे BJP विधायक चिंतामणि मालवीय, पार्टी ने अब मांग लिया जवाब

भाजपा विधायक को अपने ही संगठन से कारण बताओ नोटिस भेजा गया है. इसको लेकर उनसे 7 दिन में ही जवाब भी मांगा गया है. अपनी ही सरकार को घेरने पर की वजह से संगठन नाराज है. मध्य प्रदेश भाजपा ने बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय को नोटिस जारी किया है.

दरअसल, भाजपा उज्जैन सिहंस्थ 2028 को लेकर किसानों की ज़मीन अधिग्रहण का मुद्दा विधानसभा में उठाया था. उन्होंने विधानसभा में अपनी ही सरकार पर आरोप लगाया था कि उज्जैन का किसान डरा हुआ है. अनुशासनहीनता के चलते उन्हें नोटिस दिया गया है. वहीं भाजपा नेता से सात दिन के अंदर जवाब तलब किया है.

शोकॉज नोटिस जारी किया गया

नोटिस में कहा गया कि चिंतामणि मालवीय के ताजा बयानों की वजह से पार्टी और सरकार की छवि प्रभावित हो रही है. विधायक चिंतामणि मालवीय को 7 दिनों में शोकॉज नोटिस का जवाब देना होगा.

जमीन के स्थाई अधिग्रहण का नोटिस

मध्य प्रदेश के विधानसभा सत्र के दौरान चिंतामणि ने कहा कि उज्जैन के किसान का पक्ष सदन में रखा. उन्होंने कहा कि क्या हम सिंहस्थ के लिए दी जाने वाली जमीन को हमेशा के लिए सौंप दें? उन्होंने कहा कि सिंहस्थ 2028 के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है.

ऐसे में पहले यहां के किसानों की जमीन को 3-6 महीने के लिए अधिग्रहित किया जा रहा था, लेकिन अब इसके स्थाई अधिग्रहण की बात की जा रही है. साथ ही किसानों को इसका नोटिस भी जारी कर दिया गया है.

भू-माफियाओं की साजिश

उन्होंने भू-माफियाओं के साजिश का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि इनकी साजिश की वजह से किसानों को अपनी ही जमीन से बेदखल किया जा रहा है. सालों से यहां भूमि का अधिग्रहण कुछ ही महीनों के लिए होता था, लेकिन स्थाई तौर पर कब्जा सही नहीं है. इसकी वजह से इलाके के किसान सहमे हुएं हैं. उनमें अपनी जमीन देने का डर बढ़ता जा रहा है.

उन्होंने कहा कि ये आध्यात्मिक नगरी बनाए जाने का आइडिया पता नहीं किस अधिकारी की ओर से दिया गया है. मैं बताना चाहता हूं कि आध्यात्मिकता किसी शहर में नहीं रहती, यह त्याग करने वाले संतों और तपस्वियों में बसती है. कंक्रीट की बिल्डिंग बनाकर स्पिरिचुअल सिटी नहीं बनाई जा सकती.

Related Articles

Back to top button