ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...
दिल्ली/NCR

इफ्तार के जवाब में फलाहार पार्टी देगी दिल्ली सरकार, हिंदू नववर्ष के अवसर पर होगी शुरुआत

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार इफ्तार पार्टी की तर्ज पर फलाहार पार्टी आयोजित करेगी. हिंदू नववर्ष के मौके पर दिल्ली सरकार अगले दो हफ्ते तक उत्सव मनाएगी. 30 मार्च को हिंदू नववर्ष के मौके पर सांस्कृतिक संध्या से इसकी शुरुआत होगी, जो आंबेडकर जयंती पर खत्म होगी.

30 मार्च को दिल्ली विधानसभा में कैलाश खेर और कैलासा बैंड का कार्यक्रम रखा गया है. इस कार्यक्रम में सीएम रेखा गुप्ता, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, दिल्ली सरकार के मंत्री समेत बीजेपी के अन्य नेता शामिल होंगे.

कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि पहली बार दिल्ली में हिंदू नववर्ष उत्सव होगा. नवरात्र के दौरान ‘फलाहार पार्टी’ का आयोजन किया जाएगा. कपिल मिश्रा ने कहा कि हनुमान जयंती और रामनवमी के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे.

हिंदू नववर्ष के अवसर पर होगी शुरुआत

30 मार्च से लगभग दो सप्ताह तक चलने वाले उत्सव की शुरुआत हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में एक विशाल कार्यक्रम से होगी और बैसाखी पर इसका समापन होगा. नवरात्रि के दौरान अपनी तरह की पहली फलाहार पार्टी भी आयोजित की जाएगी.

यह पहली बार होगा जब राजधानी में हिंदू नववर्ष इतने बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है. दिल्ली सरकार पहली बार हिंदू नववर्ष मनाने जा रही है.

भाजपा सरकार 30 मार्च से 14 अप्रैल तक कई कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित करने जा रही है. यह हिंदू त्योहार सप्ताह की तरह होगा और हर साल मनाया जाएगा. सूत्रों ने बताया कि कला एवं संस्कृति विभाग हनुमान जयंती, बैसाखी और नवरात्रि जैसे त्योहारों को मनाने के लिए चार से पांच बड़े कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित करने जा रहा है.

पहली बार दिल्ली में आयोजित होगी फलहार पार्टी

सरकार के सूत्रों के अनुसार, दिल्ली सरकार द्वारा पहले उर्दू अकादमी के साथ मिलकर इफ्तार पार्टियों का आयोजन किया जाता था, लेकिन यह पहली बार होगा जब सरकार ‘फलाहार पार्टी’ आयोजित करने जा रही है. दिल्ली सरकार ने इस साल अब तक इफ्तार पार्टी का आयोजन नहीं किया है. चैत्र नवरात्रि, देवी दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित 9 दिवसीय त्योहार है, जो मार्च और अप्रैल में मनाया जाता है.

एक सरकारी अधिकारी ने कहा, “शाम को ‘फलाहार पार्टी’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लोग फलों का सेवन करेंगे और अपना उपवास तोड़ेंगे. यह तीन दिवसीय कार्यक्रम होगा, जो सप्तमी, अष्टमी और नवमी (नवरात्रि के त्योहार का सातवां, आठवां और नौवां दिन) को आयोजित किया जाएगा.”

रामनवमी और हनुमान जयंती पर आयोजित होंगे कार्यक्रम

इसके बाद, सरकार ‘राम नवमी’ और ‘हनुमान जयंती’ मनाने के लिए एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेगी. अधिकारी ने कहा, “दोनों दिन बड़े पैमाने पर मनाए जाएंगे. एक स्टेडियम, संभवतः त्यागराज स्टेडियम, बुक किया जाएगा, जहां दिल्ली के मंदिरों के पुजारियों को आमंत्रित किया जाएगा और एक बड़ी पूजा भी आयोजित की जाएगी.”

इसके अलावा, भाजपा सरकार अष्टमी या नवमी को कन्या पूजन का भी आयोजन करेगी, जब देवी दुर्गा के नौ रूपों का सम्मान करने के लिए छोटी लड़कियों की पूजा की जाती है. अधिकारी ने कहा, “कन्या पूजन के दौरान सरकार गरीब परिवारों की बच्चियों को भोजन कराने की योजना बना रही है.” सरकार 14 अप्रैल को बड़े पैमाने पर डॉ. अंबेडकर जयंती मनाने की भी योजना बना रही है और “कला एवं संस्कृति, समाज कल्याण, कानून और अन्य सभी विभागों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

Related Articles

Back to top button