ब्रेकिंग
Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ... Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर... Punjab DA Hike News: कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत; DA 42% से बढ़कर हुआ 50%, अगले वेतन के साथ मिलेगा... Gurdaspur Road Accident: दीनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा; रेत से भरे टिप्पर ने बाइक सवार को रौंदा, डा... Kharar Theft Case: 29 जुलाई और 7 सितंबर को चोरी हुए ट्रैक्टर बरामद; सदर पुलिस ने मेरठ और दिल्ली से द... Gold and Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, 24 कैरेट सोना 1.57 लाख के पार; जान... Korba Crime & News: नुनेरा के अलगू तालाब में डूबीं 3 मासूम बच्चियां; पुलिस ने शवों का पंचनामा कर जां... Sukma Youth Murder: लेंदा गांव में मलगानगिरी के युवक की हत्या से हड़कंप; युवती और परिजनों समेत 5 आरो... Raipur Ashirwad Ka Diya: तेलीबांधा मरीन ड्राइव पर सीएम विष्णुदेव साय ने जलाए दीये; रायपुर वासियों ने... CG Infrastructure News: छत्तीसगढ़ में हर साल बनेगा वार्षिक एक्शन प्लान; लोक निर्माण विभाग बना नोडल ए...
देश

Coronavirus Affect: अब BCCI का दफ्तर भी हुआ बंद, कर्मचारियों को घर से काम करने के आदेश

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का खतरा लगातार भारत में भी पैर पसार रहा है। इस महामारी की वजह से दुनियाभर में स्कूल, कॉलेज और यहां तक की शहरों को भी खाली कराया जा चुका है। भारत में भी कई राज्यों में स्कूल और कॉलेज को बंद किया जा चुका है। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने भी अपने दफ्तर पर ताला लगाने का फैसला किया है। मंगलवार से अगले आदेश तक बीसीसीआई दफ्तर बंद रहेंगे।

बीसीसीआई कोरोना से बचने के लिए हरसंभव उपाय कर रही है। इंडियन प्रीमियर लीग को 15 अप्रैल तक स्थगित करने का फैसला लिया गया। वहीं हर घरेलू टूर्नामेंट को स्थगित करते हुए बोर्ड ने काफी अहम कदम उठाया। खिलाड़ियों और फैंस के स्वास्थय और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने ये सभी कदम उठाए हैं।

पीटीआइ से बात करते हुए सूत्र ने बताया, “बीसीसीआई के कर्मचारियों को आज इस बात की जानकारी दी गई कि वानखेडे स्टेडियम में स्थित बोर्ड का हेडऑफिस कोविड 19 महामारी की वहज से बंद रहेगा। सभी क्रमचारियों को घर से काम करने के लिए कह दिया गया है।”

शनिवार को बीसीसीआई ने इरानी कप, विजय हजारे ट्रॉफी समेत सभी महिला और पुरुष के घरेलू टूर्नामेंट के स्थगित करने का फैसला लिया था। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज के अंतिम दो मुकाबलों को भी रद कर दिया गया था।

अब तक भारत में कोरोना वायरस से 114 मामले सामने आ चुके हैं जबकि इस वायरस की वजह से दो लोगों की जान भी जा चुकी है। पूरी दुनिया में इससे मरने वालों की संख्या 6000 से ज्यादा है जबकि इससे ग्रसित लोगों की संख्या 1 लाग 60 हजार से भी ज्यादा बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button