ब्रेकिंग
CJP Protest News: कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बर्बरता के खिला... West Bengal Election 2026: बीजेपी की चुनावी रणनीति से मैनेजमेंट सीखेंगे छात्र, IIM-कलकत्ता ने दी जान... Fast-Track Court for Paper Leak: पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट, पीएम मोद... Delhi Police News: महिला को थप्पड़ मारने वाले एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा पर एक्शन, कनॉट प्लेस से हटाए ... Anna Hazare Protest: छात्रों के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे, अहिल्यानगर में रखा दो घंटे का मौन उपवास Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों में जींस-टीशर्ट और रील बनाने पर रोक, शिक्षा विभाग का सख्त... Moradabad News: हैदराबाद से एलएलबी की छात्रा की निर्मम हत्या, पति ने ही रची थी खौफनाक साजिश Telangana News: मोबाइल की बैटरी दांतों से काटना 12 साल के बच्चे को पड़ा भारी, भीषण विस्फोट में मौत Begusarai News: बेगूसराय में झपटमारी का अनोखा मामला, भीड़ से बचने के लिए चोर ने निगला सोने का गहना Hyderabad Crime News: एयरपोर्ट जा रही केबिन क्रू के साथ कैब ड्राइवर ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
मध्यप्रदेश

MP में पानी की मांग करने पर 8 से अधिक लोगों पर FIR! महिलाओं और एसडीएम के बीच जमकर हुई तकरार

खंडवा : मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में पीने के पानी की मांग कर रहे लोगों पर एफआईआर दर्ज करने का बड़ा मामला सामने आया है। यहां रविवार को शहर की बाहेती कॉलोनी की कुछ महिला एवं पुरुषों ने क्षेत्र में पानी नहीं आने को लेकर चक्का जाम किया था। जिसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम ने एफआईआर की धमकी दी थी। हालांकि देर शाम एसडीएम ने अपनी सफाई में केवल समझाइश के तौर पर ऐसा कहना बताया था। जबकि सोमवार को जारी पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में कॉलोनी के 8 से अधिक लोगों सहित मौके पर पहुंचे निगम के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेताओं पर भी मामला दर्ज किया गया है

खंडवा शहर के कई क्षेत्रों में इस समय भीषण जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। यहां पानी सप्लाई करने वाली विश्वा कंपनी की पाइपलाइन आए दिन फूट रही है। जिसके चलते शहर में पेयजल वितरण की व्यवस्था ठप हो रही है। ऐसे में इस गर्मी में पीने के पानी को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। जिसके चलते ये गुस्साए लोग पानी के लिए सड़कों पर आकर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। रविवार को भी शहर के एसएन कॉलेज के पीछे स्थित बाहेती कॉलोनी के रहवासियों ने पीने के पानी की मांग करते हुए मुख्य सड़क पर आकर चक्का जाम करने की कोशिश की थी। इसके बाद मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें समझाइश दी थी। हालांकि इस दौरान वहां पहुंचे खंडवा एसडीएम बजरंग सिंह बहादुर की स्थानीय महिलाओं से बहस भी हुई थी। जिसमें एसडीएम ने उन्हें एफआईआर करने की धमकी दी थी। जिसका एक वीडियो भी जमकर शहर में वायरल हुआ था। हालांकि इसके बाद देर शाम एसडीएम ने अपनी सफाई में कहा था कि, उन्होंने केवल समझाइश के तौर पर ही ऐसा कहा था। उनका कार्रवाई का कोई इरादा नहीं था।

लेकिन सोमवार सुबह जारी पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक पीने के पानी के लिए प्रदर्शन कर रही इन महिलाओं सहित वहां पहुंचे निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक उर्फ मल्लू राठौर एवं कांग्रेस नेता अर्श पाठक पर भी मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने सिविल लाइन निवासी निगम इंजीनियर की शिकायत पर दोपहर में ही आठ से अधिक लोगों पर बीएनएस की धारा 223 के अंतर्गत कार्रवाई की है। जिसमें बाहेती कॉलोनी की तीन महिलाओं समेत 8 नामजद एवं अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस रिपोर्ट में लिखा गया गया है कि, आरोपीगण द्वारा एसएन कॉलेज के पीछे बाहेती कालोनी के तिराहे पर खंडवा जसवाडी रोड पर, रोड रोककर चक्का जाम कर उत्पात मचाने तथा जिला दण्डाधिकारी महोदय के आदेश का उल्लंघन किया गया है। वहीं इस कार्रवाई को लेकर नेता प्रतिपक्ष मल्लू राठौर ने इसे अन्याय बताते हुए कहा कि, कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं वे स्वयं तो वहां प्रशासन के अधिकारियों और आम लोगों के बीच हो रही तकरार को सुलझाने और समझाइश देकर मामला शांत कराने गए थे। ऐसे में आम लोगों सहित उन पर मुकदमा दर्ज करना अन्याय है।

Related Articles

Back to top button