ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...
मध्यप्रदेश

दक्षिण भारत के तीर्थ स्थलों के लिए इंदौर से चलेगी भारत गौरव ट्रेन, यहां देखें पूरी डिटेल्स

भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल यात्रियों की सुविधा और धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से “दक्षिण दर्शन यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष ट्रेन दिनांक 09 जून 2025 को मध्यप्रदेश के इंदौर स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, बैतूल और नागपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इससे भोपाल मंडल के अंतर्गत आने वाले रानी कमलापति एवं इटारसी जैसे प्रमुख स्टेशनों के यात्रियों को इस यात्रा में आसानी से शामिल होने का अवसर मिलेगा। इससे भोपाल, होशंगाबाद, सीहोर, विदिशा तथा आसपास के जिलों के श्रद्धालु यात्रियों को बिना अतिरिक्त यात्रा किए सीधा बोर्डिंग की सुविधा प्राप्त होगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि 9 रातों और 10 दिनों की इस विशेष यात्रा के दौरान यात्रियों को तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी एवं त्रिवेंद्रम जैसे दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रा में धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ-साथ सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों को देखने का अवसर भी मिलेगा।

आईआरसीटीसी द्वारा यह यात्रा एक सर्वसमावेशी टूर पैकेज के रूप में प्रस्तुत की जा रही है, जिसमें विशेष एलएचबी कोचों में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड एवं ऑफ-बोर्ड शाकाहारी भोजन, वातानुकूलित बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण, होटल में आवास, ऑन-बोर्ड सुरक्षा, सफाई व्यवस्था, टूर एस्कॉर्ट्स और यात्रा बीमा जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

इस यात्रा के लिए तीन अलग-अलग श्रेणियों में शुल्क निर्धारित किए गए हैं। स्लीपर श्रेणी (इकॉनॉमी क्लास) में यात्रा करने वाले यात्रियों को प्रति व्यक्ति ₹18,000 खर्च वहन करना होगा। वहीं यदि कोई यात्री थ्री एसी (स्टैंडर्ड क्लास) में यात्रा करना चाहता है तो उसके लिए प्रति व्यक्ति ₹29,500 का शुल्क निर्धारित किया गया है। टू एसी (कम्फर्ट क्लास) में यात्रा करने वाले यात्रियों को प्रति व्यक्ति ₹38,500 खर्च करना होगा। इन सभी शुल्कों में यात्रा से संबंधित सभी आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं।

इस यात्रा का लाभ उठाने के इच्छुक यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं या आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंटों से संपर्क कर आरक्षण करा सकते हैं। बुकिंग शीघ्र कराने पर सीट की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी। भोपाल मंडल के यात्रियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, जिसमें घर के पास के स्टेशन से सीधा तीर्थ यात्रा शुरू करने की सुविधा उपलब्ध है। भारत गौरव ट्रेन के माध्यम से इस तरह की सुविधाजनक एवं सुरक्षित यात्रा यात्रियों को एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करेगी।

Related Articles

Back to top button