ब्रेकिंग
सड़कों पर सड़ांध और घरों में बदबू! सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से कूड़े के ढेर में बदला शहर, लोग बेहा... दर्दनाक हादसा! स्कूली बच्चों के साथ हुए एक्सीडेंट में 1 छात्र की मौत, कई घायल; मची चीख-पुकार रूह कंपा देने वाला मर्डर: दिनदहाड़े युवक को चाकुओं से गोदा, चीखता-चिल्लाता रहा लेकिन बचाने के बजाय व... पंजाब में बस से सफर करने वाले ध्यान दें! PRTC और पनबस कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी, ठप हो सकत... लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी! कूड़ा खाली करने गए निगम के टिप्पर चालक पर हमला, भड़के कर्मचारी Haryana News: हरियाणा में डेंगू टेस्ट और प्लेटलेट्स के रेट फिक्स, मनमानी फीस वसूलने वाले प्राइवेट अस... राशन कार्ड धारकों की बल्ले-बल्ले! कोटेदारों की धांधली खत्म, अब 5G मशीनों और 'फेस रीडिंग' से मिलेगा प... Yamuna Water Agreement: राजस्थान के लिए खुशखबरी, यमुना जल समझौते पर हरियाणा से बनी बात; 3 जिलों का म... Sonipat Mayor Election Result: सोनीपत में एक बार फिर खिला कमल, BJP के राजीव जैन ने कांग्रेस को भारी ... Haryana Nikay Chunav Result: 23 साल की निर्दलीय उम्मीदवार रीमा सोनी ने BJP को दिया तगड़ा झटका, बड़े ...
मध्यप्रदेश

अनूपपुर में नगर पालिका कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने किया हंगामा,डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के बिजुरी नगर पालिका में पदस्थ कर्मचारी चंदू प्रजापति की मौत ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का आरोप है कि झोलाछाप डॉक्टर इंद्रपाल की लापरवाही के कारण चंदू की जान गई है। बताया जा रहा है कि चंदू की तबीयत खराब होने पर उसे बिजुरी हनुमान मंदिर के पास स्थित इंद्रपाल के क्लीनिक में इलाज के लिए ले जाया गया था।

परिजनों का कहना है कि इंद्रपाल ने इलाज के नाम पर कई घंटे तक पैसे लूटे और गलत दवाइयां देते रहा। हालत बिगड़ने पर आनन-फानन में चंदू को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बिजुरी रेफर किया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही चंदू की मौत हो गई।

इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। उनका आरोप है कि झोलाछाप डॉक्टर सिर्फ पैसे के लालच में गलत इलाज करता रहा। रोते – बिलखते परिजनों ने न्याय की मांग की है और प्रशासन से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button