ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...
देश

बंगाल को दूसरा पाकिस्तान बनाने की साजिश… मुर्शिदाबाद हिंसा पर बोला अयोध्या का संत समाज

रामनगरी अयोध्या में उस समय माहौल गरमा गया जब तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का ‘राजनीतिक जनाजा’ निकालते हुए आरोप लगाया कि वे पश्चिम बंगाल को ‘दूसरा पाकिस्तान’ बनाने की तैयारी कर रही हैं. आचार्य ने कहा कि बंगाल में हालात दिन-ब-दिन भयावह होते जा रहे हैं और वहां हिंदुओं के साथ भीषण अत्याचार हो रहा है.

आचार्य परमहंस दास का कहना है कि पश्चिम बंगाल में रोजाना हिंदू बहन-बेटियों के साथ बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं, उनके घरों को लूटा जा रहा है, अपहरण और हत्याएं आम हो चुकी हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ये सब ममता सरकार की शह पर हो रहा है और वह बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या आतंकवादियों को नागरिकता देकर राज्य को हिंदू विहीन करने की साजिश रच रही हैं.

संत समाज बोला- बंगाल में खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रहीं

उन्होंने तीखे स्वर में कहा कि बंगाल में अब शरिया कानून जैसे हालात हैं और संविधान व कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. धर्म के आधार पर हो रही हिंसा और हत्याएं इस बात का संकेत हैं कि बंगाल अब भारत का हिस्सा कम और एक अलगाववादी विचारधारा का गढ़ ज्यादा बनता जा रहा है.

आचार्य परमहंस दास ने केंद्र सरकार से मांग की है कि पश्चिम बंगाल में तुरंत राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए और हिंसा, बलात्कार तथा हत्या जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त लोगों को फांसी की सजा दी जाए. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उचित कार्रवाई नहीं की, तो वह तो केवल एक ‘राजनीतिक जनाजा’ लेकर निकले हैं, लेकिन अगली बार 18 करोड़ साधु-संत बंगाल की ओर कूच करेंगे.

देश की अस्मिता के लिए खतरा बन सकता है

उन्होंने कहा कि यह केवल बंगाल का नहीं, पूरे भारत की एकता और अखंडता का सवाल है. अगर आज बंगाल को बचाया नहीं गया तो यह पूरे देश की अस्मिता के लिए खतरा बन सकता है. उन्होंने देशभर के साधु-संतों से आह्वान किया कि वे इस अभियान में शामिल हों और हिंदू समाज की रक्षा के लिए एकजुट हों. तपस्वी छावनी से शुरू हुई यह चेतावनी अब एक बड़े आंदोलन का रूप ले सकती है.

Related Articles

Back to top button