ब्रेकिंग
Physical Intelligence in India: भारत में आई नई तकनीक, MEIL और Analog की साझेदारी से बदलेगा इंफ्रास्ट... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर पुलिस पर उठे सवाल, हत्या के नामजद आरोपी अधिकारी को मिली नई जिम्मेदार... Voter List Revision: मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) पर मौलाना अरशद मदनी ने जताई चिंता, प्रक्रिया पर ... Karnataka High Court: वकील के साथ मारपीट करने वाली महिला PSI पर कोर्ट सख्त, लगाया 1 लाख का जुर्माना Supaul News: बिहार के सुपौल में मानवता शर्मसार, 1 साल तक कमरे में बंद रही नाबालिग बच्ची; मां को बेचन... Supreme Court PIL: डिजिटल कंटेंट के लिए रेगुलेटरी सिस्टम की मांग, '₹370 की बिरयानी' विवाद पर सुप्रीम... CM Dr. Mohan Yadav in Seoni: सिवनी को मिली 494 करोड़ की सौगात, सीएम यादव ने बांटे कोदो-कुटकी बोनस Jaunpur News: दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के एक लाख के इनामी आरोपी भोले राजभर ने किया सरेंडर Monsoon Update: 'अल नीनो' के खतरे पर पीएम मोदी सख्त, राज्यों को पानी बचाने और आपदा प्रबंधन के लिए कि... Delhi Green Drive Portal: दिल्ली को 'ग्रीन और क्लीन' बनाने की बड़ी पहल, CM रेखा गुप्ता ने किया पोर्टल...
व्यापार

देश के पहले खरबपति हैं मुकेश अंबानी, कभी इतनी बढ़ गई थी दौलत

दुनिया के दिग्गज कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं. आज उनका नाम अरबपतियों की लिस्ट में शुमार है. उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज भी आज दुनिया की टॉप वैल्युएबल कंपनियों में शुमार है. जहां अजा दुनिया में अरबपतियों की चर्चा होती है वहीं मुकेश अंबानी आज से कई साल पहले खरबपति बन चुके हैं. आइए जानते हैं कब मुकेश अंबानी खरबपति बने थे.

मुकेश अंबानी के पास आज अरबों की संपत्ति है. परिवार में सबसे बड़े बेटे होने के नाते मुकेश अपने पिता की विरासत को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं. अंबानी परिवार के फंक्शन, शाही शादियों, लक्जरी कारों से लेकर, 4.6 बिलियन डॉलर के 27 मंजिला घर एंटीलिया से लेकर सबकुछ काफी आलीशान है.साल 2007 में मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप 10 अमीरों में शामिल थे और भारत के पहले खरबपति भी थे.

कब बने थे पहले खरबपति?

अक्टूबर 2007 में मुकेश अंबानी ने बिल गेट्स, कार्लोस स्लिम और वॉरेन बफेट जैसे दिग्गजों को पछाड़ते हुए दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का स्थान हासिल किया था. उस समय उनकी संपत्ति लगभग 63.2 बिलियन डॉलर थी, जो गेट्स और स्लिम की 62.29 बिलियन डॉलर की संपत्ति से अधिक थी. अंबानी की संपत्ति 13 वर्षों में 25 बिलियन डॉलर से भी अधिक बढ़ चुकी थी.

उसी दौर में अनिल अंबानी के साथ मिलकर मुकेश अंबानी का परिवार शेयर बाजार में 100 अरब डॉलर की संयुक्त संपत्ति के साथ भारत का पहला सबसे अमीर परिवार बन गया था. स्टॉक्स में तेजी से अनिल की संपत्ति 38.5 अरब डॉलर तक पहुंच गई थी, जो उस समय अमेरिका के वाल्टन परिवार (वॉलमार्ट मालिक) से भी ज्यादा थी.

मुकेश अंबानी की रैंकिंग?

भले ही दुनिया ने दो वैश्विक आर्थिक मंदी देखी हो, लेकिन मुकेश अंबानी आज भी मजबूती से टॉप 17 अमीरों की लिस्ट में बने हुए हैं. मुकेश अंबानी का अरबपति बनने का सफर 1981 में शुरू हुआ, जब उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज में अपने पिता धीरूभाई अंबानी की मदद करनी शुरू की. कंपनी पहले से ही दूरसंचार, पेट्रोकेमिकल, खुदरा और रिफाइनिंग जैसे क्षेत्रों में थी, जिनमें अंबानी के नेतृत्व में तेज़ विकास हुआ. उनकी रणनीतियों की बदौलत रिलायंस ने 2007 तक 100 बिलियन डॉलर के मार्केट कैप को पार कर लिया और भारत की पहली ऐसी कंपनी बन गई.

समय के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने व्यापार का विस्तार कई नए क्षेत्रों में किया, जैसे—एसईजेड डेवलपमेंट, टेक्सटाइल, एंटरटेनमेंट, सोलर एनर्जी, लॉजिस्टिक्स और रिटेल. लेकिन सबसे क्रांतिकारी कदम था टेलीकॉम सेक्टर में प्रवेश और Jio का लॉन्च. इसने न केवल पूरे बाजार को हिला दिया बल्कि प्रतिस्पर्धी कंपनियों को भारी नुकसान झेलने पर मजबूर कर दिया. परिणामस्वरूप, कई टेलीकॉम कंपनियां या तो बंद हो गईं या विलय के लिए मजबूर हो गईं.

Related Articles

Back to top button