ब्रेकिंग
Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय... MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र... Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Savita Punia and Rajinder Singh: एशियन गेम्स में चमकेंगे सिरसा के सितारे, भारतीय पुरुष और महिला हॉकी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी... Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर...
पंजाब

पंजाबियों कर लो तैयारी! इस विभाग में 2000 पदों पर भर्ती करने जा रही सरकार

चंडीगढ़: शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शुरू किए गए ‘शिक्षा क्रांति’ प्रोग्राम के दौरान एक और अहम कदम उठाते हुए पंजाब सरकार द्वारा स्कूली स्तर पर विद्यार्थियों को खेलों से जोड़ने के लिए राज्य भर के प्राइमरी स्कूलों के लिए 2000 पी.टी.आई. अध्यापकों की भर्ती की जाएगी। इन पदों को भरने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के भर्ती बोर्ड को स्वीकृति पत्र भेज दिया गया है तथा भर्ती प्रक्रिया योग्यता आधारित एवं पारदर्शी ढंग से होगी।

पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में पंजाब सरकार ने स्कूल अध्यापकों के 13 हजार से अधिक पद भरे हैं, जिनमें 4006 मास्टर कैडर अध्यापक और 7351 ई.टी.टी. अध्यापक शामिल हैं। अब इन पी.टी.आई. अध्यापकों की भर्ती से पंजाब सरकार के सभी स्कूलों में खेल के मैदानों के निर्माण का उद्देश्य पूरा होगा, जिससे विद्यार्थियों को पर्याप्त खेल बुनियादी ढांचा उपलब्ध होगा।

स्कूल शिक्षा विभाग की सचिव अनिंदिता मित्रा ने बताया कि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया और पात्रता मानदंड से संबंधित विवरण 7 दिनों के भीतर आधिकारिक वेबसाइट educationrecruitmentboard.com पर उपलब्ध हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button