ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
देश

कर्नाटक: हिंदू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या के बाद मंगलुरु में तनाव, 3 जगहों पर मुस्लिम युवकों पर चाकू से हमला, 7 अरेस्ट

हिंदू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या के मामले में पुलिस पहले ही 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. सुहास की हत्या के दिन कर्नाटक के मंगलुरु में तीन जगहों पर तीन मुस्लिम युवकों पर चाकुओं से हमला किया गया. ये तीनों चाकूबाजी की घटनाएं अड्यार, कोंचाडी और थोक्कोट्टू में हुईं. मंगलुरु पुलिस ने इस सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है. इस घटना के बाद इलाके में तनाव कायम है.

घायलों की पहचान नौशाद, फैजल और लुकमान के रूप में हुई है. नौशाद कीचाकू घोंपकर हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान लोहिताश्व (32) निवासी मुदिपु, पुनीत (28) निवासी वीरनगर, गणेश प्रसाद (23) निवासी कुट्टर के रूप में हुई है. वहीं लुकमान की चाकू घोंपकर हत्या मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बाजपे के लिखित (29), कुट्टार के राकेश (34), सुरथकल के धनराज (24) और मूडबिद्री के प्रशांत शेट्टी (26) के रूप में हुई है.

चार लोगों ने मारा चाकू

नौशाद शुक्रवार सुबह तीन बजे अड्यार राजमार्ग पर थोक्कोट्टू के पास कल्लप्पु बाजार जाने के लिए खड़ा था, तभी दो दुपहिया वाहनों पर सवार चार लोगों ने उसे चाकू मार दिया और भाग गए. बाद में स्थानीय लोग पहुंचे और नौशाद को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. इस संबंध में कंकनाडी ग्रामीण पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया. एक अन्य घटना गुरुवार को थोक्कोट्टू में माया बार के पास घटित हुई थी.

बाइक सवार हमलावरों ने किया पीछा

यहां अलेकला निवासी फैजल पर हमला किया गया. वह गुरुवार आधी रात को ओमभाथुकेरे स्थित अपनी पत्नी के घर से कल्लापु स्थित ग्लोबल मार्केट की ओर स्कूटर से जा रहा था, तभी बाइक सवार चार हमलावरों ने उसका पीछा किया और तलवार मार दी. इसके बाद चारों हमलावर भाग गए. इस संबंध में उल्लाल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया. एक अन्य घटना में, उल्लाल निवासी लुकमान व्यापारी पर उस समय हमला किया गया, जब वह शहर के कोंचाडी बाजार में एक ग्राहक को मछली देने के लिए उसका इंतजार कर रहा था.

यह हमला काले रंग की इनोवा में सवार होकर आए बदमाशों के एक समूह ने किया. उन्होंने लुकमान को जबरदस्ती नीचे गिराकर चाकू मारा और उस पर पत्थर मारकर उसे मारने की कोशिश की. एक हिंदू महिला ने यह देखा तो वह चिल्लाती हुई घटनास्थल पर पहुंची. इससे अपराधी भयभीत हो गए और घटनास्थल से भाग गए. इस प्रकार लुकमान बच गया. इस संबंध में कावूर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया.

Related Articles

Back to top button