ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
पंजाब

लोगों में बढ़ रही बेचैनी… तनावपूर्ण हालातों में दुकानों पर उमड़ी भीड़

जालंधर: पाकिस्तान के साथ युद्ध जैसे हालात बनने और सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच जालंधर शहर में आम जनता में बेचैनी साफ तौर पर देखी जा रही है। हालात की गंभीरता को देखते हुए लोगों ने घरों में राशन और जरूरी सामान भरना शुरू कर दिया है। इसी कारण से आज शहर की विभिन्न राशन की दुकानों, दूध-घी विक्रेताओं, ए.टी.एम. और पैट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिली।

भारत द्वारा की गई एयरस्ट्राइक के बाद सुबह से ही लोगों ने बाजारों की ओर रुख करना शुरू कर दिया और राशन, दवाइयों, दूध, घी, दालें, आटा, चावल, तेल जैसी रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी में लग गए। लोगों की यह मानसिकता एक तरह का ‘पैनिक बायिंग’ (घबराहट में खरीददारी) है, जो किसी भी आपातकालीन स्थिति की आशंका में उभर कर सामने आती है। आज दोपहर से शाम तक पेट्रोल पंपों पर गाड़ियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां वाहन चालक अपनी टंकियों को फुल करवाने में लगे रहे। कई पंपों पर अस्थायी तौर पर पेट्रोल-डीजल की सप्लाई धीमी कर दी गई ताकि स्थिति नियंत्रण में रखी जा सके। ए.टी.एम. मशीनों पर भी लोगों की भीड़ बढ़ गई है, जिससे कई जगहों पर नकदी खत्म होने की स्थिति बन गई। लोगों की चिंता यह है कि यदि हालात और बिगड़ते हैं तो बैंकिंग सेवाओं और आपूर्ति पर असर पड़ सकता है, लेकिन ऐसे कोई हालात अभी नहीं बने हैं।

इस स्थिति को देखते हुए आधिकारियों द्वारा अपील जारी कर लोगों से संयम बरतने और अफरा-तफरी से बचने की बात कही गई है। अधिकारियों ने कहा कि सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है और फिलहाल किसी भी प्रकार की कमी की कोई आशंका नहीं है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि घबराकर जरूरत से ज्यादा सामान इक्ट्ठा करने की कोई आवश्यकता नहीं है। आपूर्ति पूरी तरह चल रही हैं और स्थिति पर पूरी निगरानी रखी जा रही है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति बाजार में जरूरी सामान की कालाबाजारी या संकट उत्पन्न करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय किरयाना व्यापारियों ने बताया कि कुछ दुकानों पर सामान जल्दी खत्म हो रहा है क्योंकि ग्राहक एक व्यक्ति के लिए 5 से 10 किलो तक की मात्रा में सामान खरीद रहे हैं, जो सामान्य दिनों से कहीं अधिक है। इसी के चलते दुकानदारों को अधिक सामान मंगवाना पड़ रहा है। दुकानदारों ने कहा कि पीछे से सामान की कोई तंगी नहीं है। हालांकि उन्होंने भी प्रशासन के साथ मिलकर लोगों से अपील की कि वे अनुशासित ढंग से खरीदारी करें और पैनिक न फैलाएं।

Related Articles

Back to top button