ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
मनोरंजन

इस अंदाज में कंगना ने फैमिली संग सेलिब्रेट किया बर्थडे,जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने करवाया कन्या भोज

मुंबई: बाॅलीवुड की क्वीन यानि कंगना रनौत 23 मार्च को अपना 33वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रहीं हैं। कंगना ने अपने इस खास दिन फैमिली के साथ मनाली में सेलिब्रेट किया। बता दें कि शूटिंग के रद्द होने के चलते स्टार्स घर पर ही समय बिता रहे हैं।

वहीं एक्ट्रेस कंगना रनौत भी अपने होम टाउन मनाली पहुंच गईं हैं और फैमिली के साथ एंजॉय भी कर रही हैं। कंगना ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की शुरुआत महादेव की पूजा से की। इस दौरान कंगना पिंक कलर की कांजीवरम साड़ी में दिख रही हैं।

उन्होंने अपने लुक होल्ड नेकलेस, बिंदी और मिनिमल मेकअप से पूरा किया है। एक तस्वीर में वह अपने मम्मी-पापा के साथ दिख रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह महादेव की आराधना करती दिख रही हैं। इसके अलावा कंगना ने कन्या पूजन भी किया। कंगना की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि कल कंगना ने जनता कर्फ्यू पर अपनी फैमिली के साथ थाली और ताली बजा कर डॉक्टरों और पुलिसवालों का हौंसला बढ़ाया।

काम की बात करें तो कंगना आखिरी बार फिल्म ‘पंगा’ में दिखाई दी थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था हालांकि इसे क्रिटिक्स की काफी तारीफें मिली थीं। अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो कंगना जल्द ही फिल्म ‘थलाइवी’, ‘धाकड़’ और ‘तेजस’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button