ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
धार्मिक

दक्षिणमुखी घर क्या सचमुच होता है अशुभ, जीवन में किस बात का मिलता है संकेत?

घर इंसान का सपना होता है और हर कोई चाहता है कि इस पर कभी कोई आंच न आए, लेकिन सदियों से हम एक बात सुनते आ रहे हैं कि दक्षिण मुखी घर लेना शुभ नहीं होता है. दक्षिणी मुखी घर को अशुभ माना जाता है जबकि कुछ उदाहरणों से हमें ऐसा लगता है कि यह सब सिर्फ एक मिथक है. तो आज हम बात करते हैं कि दक्षिण मुखी घर क्या सच में अशुभ होता है या यह सिर्फ एक मिथक है.

मान्यताओं के अनुसार दक्षिण मुखी घर दुर्भाग्य का कारक होता है. ऐसा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यह यम की दिशा है, मृत्यु के देवता की दिशा है. इसलिए इसे दुर्भाग्य से जोड़कर देखा जाता है.

एक दूसरा धड़ा इसे मानता है शुभ

इस मामले पर वास्तु शास्त्रियों का ही एक दूसरा धड़ा भी है. जो यह मानता है कि ऐसा बिल्कुल नहीं है. दक्षिण मुखी घर बिल्कुल अभिशाप नहीं है, बल्कि अगर वह फलीभूत हो जाए तो आपके दिन भी बदल सकते हैं और आपको इतना धन ऐश्वर्य मिल सकता है. जैसा आपने कभी सोचा भी नहीं होगा. दरअसल इस बात पर निर्भर करता है कि जातक जो उसमें रहने वाला है या जो घर का मुखिया है. जिसके नाम पर वह घर लिया गया है. उसकी कुंडली में ग्रहों की दशा क्या है. उन सब का मिलान करने के बाद ही निश्चित किया जा सकता है कि यह दक्षिण मुखी घर किसी व्यक्ति को फलीभूत होगा या नहीं.

इस विषय पर दो मत प्रचलित

आज भी इस मामले पर वास्तुकार दो दलों में बंटे हुए हैं. कुछ ज्योतिष और वास्तु शास्त्रियों का मानना है कि दक्षिण मुखी घर अशुभ होता है, लेकिन कुछ का मानना यह है कि दक्षिण मुखी घर सबसे शुभ होता है. वह इसे उदाहरण देकर समझाते भी हैं. उनका कहना है कि हर जगह की दक्षिण दिशा अत्यधिक समृद्ध है. जैसे कि हमारे देश का दक्षिण कोना, राजधानी में दक्षिण दिल्ली, मुंबई में दक्षिण मुंबई, हर जगह का दक्षिण कोना समृद्ध माना जाता है. तो ऐसे में दक्षिण दिशा का घर अभिशाप कैसे हो सकता है.

ऐसे लोगों के लिए दक्षिणमुखी घर शुभ

दरअसल दक्षिणी दक्षिण मुखी घर को शुभ मानने वालों का यह भी कहना है कि दक्षिण दिशा सूर्य की ऊर्जा को समेटे होती है और यह उच्च ऊर्जा वाला क्षेत्र है. यहां ऐसे लोग भी फलीभूत होते हैं जो मेहनती होते हैं, खोजी होते हैं या आर्टिस्टिक होते हैं जैसे कि मीडिया, फिल्म क्षेत्र के लोग इस दिशा में रहेंगे तो वह फलीभूत होंगे या फिर जिनकी कुंडली में सूर्य मजबूत होगा. वह भी दक्षिण दिशा में आकर रहेंगे तो उनके लिए भी यह घर उपयुक्त होगा. जिन लोगों की कुंडली में मंगल शक्तिशाली है, उनके लिए भी यह घर खुशियों से भरा रहेगा.

तो ऐसे में हम आपसे यही कहेंगे की कोई भी दक्षिण मुखी घर अशुभ नहीं हो सकता. जरूरत है कि आप अपनी कुंडली, नवाचार देखने के बाद ही यह फैसला करें कि यह घर आपके लिए उपयुक्त है या नहीं. इस मिथक में न पड़े की दक्षिण दिशा अशुभ होती है.

Related Articles

Back to top button