ब्रेकिंग
1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ... संसद में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान, राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
पंजाब

CM Mann की पंजाबियों से खास अपील, आज शाम 5 बजे करने जा रहे….

भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध के बने हालातों के चलते पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों से खास अपील की है। वहीं पंजाब के रिहायशी इलाकों को निशाने को CM Mann ने गलत बताया है। उन्होंने लोगों से कहा कि पैनिक न हों और न ही जमाखोरी करें। पंजाब में किसी भी चीज की कोई कमी नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने लोगोंको अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

CM Mann ने कहा कि आर्मी वालों से आज बातचीत हुई है। इसी के चलते हुए लोगों से अपील करते हैं कि, अगर कोई विस्फोट होता है तो तुरन्त पुलिस या सेना को इसकी सूचना दी जाए, खुद वहां पर जाकर अपनी जान को जोखिम में न डाले। क्योंकि देखा गया है कि जहां-जहां पर धमाके हुए मिसाइल के टुकड़े गिरे हैं लोग वहां पर खुद जाकर उन्हें देखने लगते हैं। इस दौरान ये पार्ट जिंदा भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम देश के साथ है। उन्होंने कहा कि वह कल प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।

CM Mann ने कहा कि पहले रात में ड्रोन व मिसाइल के हमले हो रहे थे और अब तो पाकिस्तान दिन में हमले करने लगा है। आज सुबह से पंजाब के कई इलाकों में धमाके हुए, जिससे दहशत का मौहाल देखा जा रहा है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं। एक तरफ पाकिस्तान हमले कर रहा और दूसरी बातचीत की गुहार लगा रहा है। फिरोजपुर में घायल लोगों को डीएमसी में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने कहा कि आज चंडीगढ़ राज भवन में सभी पार्टियों की मीटिंग। इस दौरान मीटिंग के बताया जाएगा कि, सभी पार्टियां सैनिकों के साथ हैं धर्म व राजनीति से उपर उठकर भारत के साथ खड़े हैं। ये मीटिंग आज शाम 5 बजे होगी।

Related Articles

Back to top button