ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
टेक्नोलॉजी

WhatsApp पर अब चैटिंग हुई मजेदार, ऐप में जुड़ा ये कमाल का फीचर

यूजर्स के बेहतर एक्सपीरियंस के लिए व्हाट्सऐप में नए-नए फीचर्स जुड़ते रहते हैं, अब कंपनी ने आप लोगों की सुविधा के लिए ऐप में WhatsApp Voice Chats फीचर को जोड़ दिया है. हालांकि, ये फीचर पहले से उपलब्ध है लेकिन पहले ये फीचर केवल बड़े व्हाट्सऐप ग्रुप्स के लिए उपलब्ध था लेकिन अब इसे हर साइज के ग्रुप के लिए जारी कर दिया गया है. इसका मतलब ये है कि ग्रुप बड़ा हो या छोटा अब व्हाट्सऐप ग्रुप में शामिल सभी यूजर्स इस फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे.

इस फीचर के आने से यूजर्स को ये फायदा होगा कि चैट करते हुए अगर ग्रुप कॉल करने की जरूरत महसूस होती है तो अब कॉल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि इस फीचर के जरिए अब बिना कॉल मिलाए भी बातचीत कर पाएंगे. इस फीचर को किस तरह से यूज करना है, चलिए जानते हैं.

ऐसे करें Voice Chat फीचर का यूज

ग्रुप को ओपन करें और नीचे से ऊपर की तरफ स्वाइप करें, जैसे ही आप स्वाइप करेंगे आपको Swipe Up to Talk लिखा दिखेगा. अगर आप कुछ सेकेंड्स तक स्वाइप को होल्ड करके रखेंगे तो आपको कनेक्ट ऑप्शन शो होने लगेगा, कनेक्ट ऑप्शन पर टैप करते ही आप ग्रुप में मौजूद बाकी मेंबर्स से बिना कॉल मिलाए भी बातचीत कर पाएंगे.

व्हाट्सऐप का कहना है कि वॉयस चैट शुरू करने पर ग्रुप चैट में किसी को भी नोटिफाई या रिंग नहीं किया जाता है, लोग अपनी पसंद के अनुसार हैंगआउट स्पेस में शामिल हो सकते हैं और छोड़ सकते हैं. वॉयस चैट को चैट विंडो में नीचे की ओर पिन किया जाएगा, ग्रुप के बाकी मेंबर्स किसी भी वक्त चैट को ज्वाइन कर सकते हैं.

प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए वॉयस चैट्स को भी कॉल्स और मैसेज की तरह एंड टू एंड एन्क्रिप्शन के साथ लाया गया है. इसका मतलब कंपनी का दावा है कि कंपनी खुद भी वॉयस चैट के कंटेंट को पढ़ या सुन नहीं सकती है. इस फीचर को एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया गया है.

Related Articles

Back to top button