ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

झारखंड: सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़… जवानों ने मार गिराया 5 लाख का इनामी नक्सली, एक को दबोचा

नक्सली मुक्त झारखंड बनने के उद्देश्य से लगातार झारखंड पुलिस और सुरक्षा बल संयुक्त रूप से बड़े अभियान चला रहे हैं. इसी के बीच झारखंड के लातेहार जिले में फिर एक बार सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस बार मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 5 लाख के इनामी सब-जोनल नक्सली कमांडर मनीष यादव को जवानों ने ढेर कर दिया. साथ ही इसी मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने 10 लाख के इनामी कुख्यात नक्सली कुंदन खरवार को भी गिरफ्तार कर लिया है.

सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान सर्च अभियान के क्रम में 2 ऑटोमेटिक राइफल भी बरामद की हैं. सुरक्षाबलों का सर्च अभियान जारी है. सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की यह घटना हुई है. वहां झारखंड के लातेहार जिला में महुआडार थाना क्षेत्र के क्ररमखाड़ और दोना के बीच गुप्त सूचना मिली थी. इसी के आधार पर सुरक्षा बलों की ओर से जंगल में सर्च अभियान चलाया जा रहा था.

10 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

इसी बीच पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जो रविवार देर रात से लेकर सोमवार सुबह तक चली. इसमें सुरक्षा बलों की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में 5 लाख का इनामी नक्सली मनीष यादव मारा गया. वहीं 10 लाख रुपये का इनामी नक्सली कुंदन खेरवार भी गिरफ्तार हुआ है. पुलिस ने मौके से दो राइफल भी बरामद की हैं.

दो दिन पहले भी हुई थी एक मुठभेड़

इस घटना से महज 2 दिन पहले ही सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच झारखंड के लातेहार जिले में भीषण मुठभेड़ हुई थी. इस दौरान, सुरक्षा बलों की सदर थाना एरिया के इचाबार जंगल मे गुप्त सूचना के आधार पर चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में 10 लाख का इनामी कुख्यात जेजेएमपी संगठन के सुप्रीमो पप्पू लोहरा और 5 लाख के इनामी कुख्यात प्रभात गंझू को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया था. साथ ही एक नक्सली को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया था. वहीं इंसाफ राइफल भी सर्च अभियान के दौरान बरामद हुई थी.

Related Articles

Back to top button