ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती और सिख युवती को भगाकर भोपाल ले आया साबिर, व्हाट्सएप पर वायरल फोटो के आधार पर लोगों ने मॉल में पकड़ा

भोपाल: हरियाणा में गुमशुदा हुई नाबालिग किशोरी को सिख समाज के लोगों ने भोपाल में पाया है। नाबालिग को उत्तराखंड में ढाबे पर काम करने वाला मुस्लिम युवक ने बहला-फुसलाकर घर से भगाया था और उसे भोपाल (Bhopal) ले आया था। किशोरी के परिवार ने उसकी गुमशुदगी के बाद सिख समाज के तमाम व्हाट्सएप ग्रुपों और सोशल मीडिया के अलग-अलग माध्यमों पर फोटो साझा की थी। जिसकी मदद से उसे भोपाल में खोजा गया है।

बता दें कि सिख समाज के लोगों ने भोपाल में किशोरी को मिनाल मॉल में घूमते देखा तो रोक लिया। उसके साथ मुस्लिम युवक भी मौजूद था। समाज के लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं भोपाल पुलिस की सूचना पर हरियाणा के यमुनानगर में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपित मुस्लिम युवक पर अपहरण का केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, उत्तराखंड के चमोली का रहने वाला 23 वर्षीय साबिर अली देहरादून में ढाबे पर काम करता है। पांच महीने पहले इंटरनेट पर उसने हरियाणा के यमुनानगर में रहने वाली सिख किशोरी से दोस्ती की थी। किशोरी के पिता बैंक में कार्यरत हैं। साबिर किशोरी को बहला-फुसलाकर 25 मई को घर से भगा लाया था। वह उसे लेकर पहले देहरादून पहुंचा, फिर दिल्ली और तीन दिन पहले भोपाल आया था।

किसी को शक न हो इसीलिए युवक अलग होटल में रुका था और किशोरी को दूसरी होटल में रुकवाया। गुरुवार दोपहर को साबिर मिनाल मॉल के रेस्टोरेंट में काम की बात करने गया था, इस बीच किशोरी मॉल में घूम रही थी। सिख समाज के व्यक्ति ने किशोरी को देखा तो पहचान गया। उसने फोन के जरिए उसके स्वजनों और समाज के लोगों को सूचना दी और फिर युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Related Articles

Back to top button