ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
पंजाब

नितिन कोहली के AAP में शामिल होने पर BJP का पलटवार, कह दी ये बड़ी बात

पंजाब की सियासत में उस समय हलचल मच गई जब आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने जालंधर से उद्योगपति नितिन कोहली को पार्टी में शामिल किया और साथ ही दावा किया कि वह शुरू से ही आप का समर्थन करते रहे हैं। हालांकि, जालंधर भाजपा ने इस दावे को पूरी तरह से भ्रामक और तथ्यों से परे बताते हुए कड़ा विरोध जताया है।

2024 के चुनावों में नितिन कोहली ने दिया था भाजपा का साथ 
जालंधर भाजपा द्वारा प्रैस कांफ्रैंस करके बताया कि नितिन कोहली ने 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकू का न सिर्फ समर्थन किया था, बल्कि कोर कमेटी की बैठकों में भी नियमित भागीदारी निभाई थी। इन बैठकों की अध्यक्षता खुद पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात विजय रूपाणी और पंजाब भाजपा प्रभारी किया करते थे।  कोर कमेटी में उम्मीदवार श्री सुशील रिंकू, सुशील शर्मा जिला अध्यक्ष भाजपा, मनोरंजन कालिया, के.डी. भंडारी, राकेश राठौर, शीतल अंगुराल, सरदार सबजीत सिंह मक्कड़ और सरदार जगबीर सिंह बराड़ सहित कई वरिष्ठ नेता अन्य शामिल होते थे। नितिन कोहली ने उक्त चुनावों के दौरान दिल से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रिंकू का समर्थन किया था इस प्रकार  मनीष सिसोदिया का बयान पूरी तरह से भ्रामक है और वास्तविकता से दूर है।

पंजाब सरकार को अप्रत्यक्ष रूप से चला रहे  बाहरी लोग 
आप कार्यकर्त्ता घुटन महसूस कर रहे  है क्योंकि दिल्ली की हार के बाद पंजाब सरकार में बाहरी लोगों को बढ़ियां पोस्टिंग दी जा रही है। पंजाब सरकार को अप्रत्यक्ष रूप से बाहरी लोग चला रहे हैं, जिनके पास न तो कोई संवैधानिक अधिकार है और न ही कोई जिम्मेदारी। इस तरह आप के कार्यकर्त्ता जिन्होंने पार्टी के लिए कड़ी मेहनत की है, वह ठगे महसूस कर रहे है। भाजपा नेताओं ने कहा कि सिसोदिया के बयान पर भाजपा को कोई आपत्ति नहीं होती अगर वह सच बताते की नितिन कोहली ने 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवार रिंकू का समर्थन किया।

Related Articles

Back to top button