ब्रेकिंग
Koderma Crime: कोडरमा विधायक नीरा यादव के ड्राइवर की जमीन विवाद में हत्या, परिवार के 3 लोग गंभीर रूप... Ranchi News: हरमू नदी को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए रांची नगर निगम का बड़ा एक्शन, शुरू हुआ सर्वे Chandigarh News: एक्ट्रेस का आरोप- डेरा प्रमुख के ड्राइवर ने किया शोषण, न्याय के लिए निहंग नेता की श... Panchkula News: पंचकूला मेयर कार्यालय और प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप Coalgate Case: नवीन जिंदल और पूर्व कोयला सचिव पीसी पारेख को कोर्ट का सम्मन, 17 जुलाई को पेश होने के ... नारायणगढ़ सुसाइड केस: पीड़िता की बहन का सनसनीखेज आरोप, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल Kaithal ACB Action: एनओसी और क्लेम सेटलमेंट के नाम पर घूस मांगना पड़ा भारी, महिला एजेंट धरायी Gwalior News: पुरानी छावनी से गायब 6 साल का मासूम सकुशल मिला, 'ऑपरेशन कन्हैया' रहा सफल Sehore Gas Leak News: सोनकच्छ टोल के पास अमोनिया गैस टैंकर में रिसाव, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा ह... Morena News: पशुपालन विभाग के चपरासी ने पिस्टल लेकर उप संचालक को दी धमकी; वेतन कटने से था नाराज
मध्यप्रदेश

हनीमून पर गए इंदौर के राजा की शिलांग में हुई हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा… पत्नी अब भी लापता

इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी हनीमून ट्रिप पर गायब हो गए थे. वो शिलांग ट्रिप पर थे. 11 दिनों की खोजबीन के बाद एक पहाड़ी क्षेत्र में राजा की लाश पेड़ पर लटकी हुई मिली, जबकि उनकी पत्नी अब भी लापता हैं. पुलिस ने शव को गहरी खाई से बाहर निकाला और उसका पोस्टमार्टम करवाया. जांच की रिपोर्ट में पाया गया कि उनकी मौत किसी हादसे में नहीं हुई थी, बल्कि उनकी हत्या की गई. रिपोर्ट की इस बात से कई सवाल उठ खड़े हुए हैं. सवाल पुलिस के काम के तरीके पर भी उठ रहे हैं.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सामने आने के बाद से पुलिस की टीम एक्टिव हो गई है और हत्या के पीछे की वजह और हत्यारे की तलाश में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, राजा रघुवंशी अपनी पत्नी के साथ हनीमून मनाने शिलांग गए थे, लेकिन अचानक दोनों लापता हो गए. खोजबीन के दौरान शिलांग पुलिस ने इलाके में ड्रोन और तीन टीमों के जरिए सर्च अभियान चलाया. इसी दौरान ड्रोन की मदद से राजा की लाश एक पेड़ से लटकी हुई दिखाई दी.

कैसे हुई शव की पहचान?

पुलिस मौके पर पहुंची और 2000 फीट की गहराई में फंसी लाश को बाहर निकाला गया. शव की पहचान हाथ पर लिखे ‘राजा’ शब्द के आधार पर की गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि राजा की हत्या की गई थी. उनके शरीर पर धारदार हथियार से किए गए कई वार पाए गए, जिससे उनकी मौत हुई.

जांच के लिए बनी स्पेशल टीम

सनसनीखेज खुलासे के बाद शिलांग पुलिस ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है और हर एंगल से जांच की जा रही है. पुलिस ने इस मामले के लिए एक विशेष टीम भी गठित की है. वहीं, इस मामले में राजा की पत्नी का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे रहस्य और गहराता जा रहा है. परिजन शिलांग पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं. उनका कहना है कि शुरुआत में पुलिस ने तलाशी में सहयोग नहीं किया और सिर्फ दो-तीन लोगों के जरिए औपचारिक खोजबीन की गई.

मुख्यमंत्री ने किया हस्तक्षेप

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं ने इस मामले में हस्तक्षेप किया, तब जाकर पुलिस ने 25 से ज्यादा जवानों की टीम लगाकर सर्चिंग तेज की, जिसके बाद राजा की लाश मिली. अब सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि शिलांग पुलिस कब तक लापता पत्नी को तलाश पाती है और इस रहस्यमयी हत्याकांड से पर्दा उठा पाती है.

Related Articles

Back to top button