ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
देश

संकट की घड़ी में आगे आया शिरडी साईं ट्रस्ट, कोरोना से लड़ने के लिए 51 करोड़ रुपये किए दान

कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए देश एकजुट हो गया है। हर कोई देश को इस महामारी से बचानें के​ लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट (Shri Saibaba Sansthan Trust) ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए शिरडी साईं संस्थान राज्य सरकार को 51 करोड़ रुपये दान करेगी।

ट्रस्ट ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में ये सहयोग राशि दी है। इससे पहले महाराष्ट्र के शिवसेना सांसद और विधायकों ने अपनी एक महीने की सैलरी दान में देने की घोषणा की है। दरअसल महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं। य​हां संक्रमितों की संख्या 135 से अधिक हो गई है, जबकि राज्य में अबतक 4 लोग इसकी वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं।

इससे पहले पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने पीएम और सीएम रिलीफ फंड में 25-25 लाख रुपये दिए हैं, महेंद्र सिंह धोनी ने भी पुणे में 100 से अधिक बच्चों की जिम्मेदारी ली है। बता दें कि देश में कोरोना वायरस के संकट के कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही ह। देश में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू हो चुका है और कई राज्य सरकारों ने पहले ही लॉकडाउन का एलान कर दिया था। महाराष्ट्र के भी कई शहरों में पीएम मोदी के एलान करने से पहले ही लॉकडाउन की घोषणा की जा चुकी थी जिसमें मुंबई, पुणे, नागपुर और पिंपरी चिंचवड़ जैसे शहरों के नाम शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button