ब्रेकिंग
Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ... Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर... Punjab DA Hike News: कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत; DA 42% से बढ़कर हुआ 50%, अगले वेतन के साथ मिलेगा... Gurdaspur Road Accident: दीनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा; रेत से भरे टिप्पर ने बाइक सवार को रौंदा, डा... Kharar Theft Case: 29 जुलाई और 7 सितंबर को चोरी हुए ट्रैक्टर बरामद; सदर पुलिस ने मेरठ और दिल्ली से द... Gold and Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, 24 कैरेट सोना 1.57 लाख के पार; जान... Korba Crime & News: नुनेरा के अलगू तालाब में डूबीं 3 मासूम बच्चियां; पुलिस ने शवों का पंचनामा कर जां... Sukma Youth Murder: लेंदा गांव में मलगानगिरी के युवक की हत्या से हड़कंप; युवती और परिजनों समेत 5 आरो... Raipur Ashirwad Ka Diya: तेलीबांधा मरीन ड्राइव पर सीएम विष्णुदेव साय ने जलाए दीये; रायपुर वासियों ने... CG Infrastructure News: छत्तीसगढ़ में हर साल बनेगा वार्षिक एक्शन प्लान; लोक निर्माण विभाग बना नोडल ए...
देश

रांची में पिटे ट्रैफिक पुलिसकर्मी, ऑटो वालों ने दौड़ा-दौड़ाकर मारा; एक की हालत गंभीर

झारखंड की राजधानी रांची में असामाजिक तत्वों का तांडव देखने को मिला. यहां दिनदहाड़े सरेआम नगड़ी थाना क्षेत्र के कटहल मोड़ में तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवानों के साथ मारपीट की गई. इस मारपीट की घटना का वहांं मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया. अब ट्रैफिक पुलिस के जवानों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बताया जा रहा कि कटहल मोड़ पर ट्रैफिक पुलिस के जवानों के साथ ये मारपीट तीन-चार ऑटो चालकों ने की. जानकारी के अनुसार, ऑटो चालकों ने ट्रैफिक पुलिस के जवानों पर पत्थर से हमला कर दिया. यही नहीं ऑटो चालकों ने पत्थर से मारकर एक ट्रैफिक पुलिस के जवान का सिर फोड़ दिया. मारपीट के दैरान ट्रैफिक पुलिस का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, उसका नाम रोहित गंझू बताया जा रहा. उसे इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया.

मारपीट करने वाले ऑटो चालक फरार

वहीं ट्रैफिक पुलिस पर हमला और उनसे मारपीट करने वाले ऑटो चालक फिलहाल फरार हैं. दिनदहाड़े ट्रैफिक पुलिस के जवानों के साथ की गई मारपीट की घटना में शामिल आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. रांची के ट्रैफिक एसपी ने जवानों के साथ मारपीट में शामिल दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की बात कही है. इस पूरे मामले की जांच नगड़ी थाना प्रभारी कर रहे हैं.

घटना का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें ऑटो चालक जमकर ट्रैफिक पुलिस के जवानों के साथ मारपीट करते देखे जा सकते हैं. वहीं ट्रैफिक पुलिस के जवानों को भी जवाब में ऑटो चालकों पर लाठियां चलाते देखा जा सकता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस के जवानों द्वारा लाठियां चलाने के बाद एक बाद एक ऑटो चालकों ने एक जवान को पत्थर मार दिया. इससे जवान गिर गया.

Related Articles

Back to top button