ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
मध्यप्रदेश

आशु का केजरीवाल को जवाब, 23 से दिखाएंगें कि कैसे चुना हुआ विधायक करवाता है जनता के काम

लुधियाना: ‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल द्वारा बीती शाम लुधियाना की जनता को कांग्रेस को वोट देने के बाद मान सरकार में काम ना होने के किए गए संबोधन का कांग्रेसी कैंडिडेट आशु ने करारा जवाब दिया है। आशु ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जहां जनता को आज पूर्णमाशी की बधाई दी है वहीं आप सुप्रीमो पर भी निशाना साधा है।

आशु ने लिखा कि जैसे-जैसे 23 जून यानी हमारे निर्णय के दिन की घड़ी नजदीक आ रही है वैसे-वैसे विरोधियों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। हल्का वेस्ट की जनता का मुझे (आशु) मिल रहे समर्थन के बाद ‘आप’ के पास अब एक ही सवाल रह गया है “आशु को हराया कैसे जाए?” सच्चाई यह है कि उन्होंने मन ही मन हार मान ली है, क्योंकि उन्हें भली-भांति पता है कि “जहां जनता का साथ हो वहां ही जीत संभव है” और आशु को मिला है आप सभी का अडिग और अमिट साथ।

आशु ने लिखा कि कल लुधियाना आए अरविंद केजरीवाल के चेहरे और उनके शब्दों में भी डर साफ दिख रहा था। केजरीवाल ने खुलेआम कहा  “अगर आशु को जिताया तो वह विपक्ष का विधायक होगा और कुछ नहीं कर पाएगा।” आशु ने कहा कि यह बयान केजरीवाल की घबराहट, तानाशाही प्रवृत्ति और लोकतंत्र के प्रति अनास्था को उजागर करता है। वह यह कैसे कह सकते हैं कि एक चुना हुआ विधायक जनता के लिए काम नहीं कर पाएगा? क्या इससे यह सिद्ध नहीं होता कि ‘आप’ सरकार दिल्ली से चल रही है और पंजाब केवल एक मोहरा है? लेकिन मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं  आशु ने अधिकांश समय विपक्ष में रहकर भी जनता की सेवा की है।

लुधियाना जानता है कि आशु सत्ता का मोहताज नहीं है, वह काम करने में विश्वास करता है चाहे सरकार किसी की भी हो। 23 जून को हम दिखाएंगे कि एक विपक्षी विधायक भी कैसे जनता के हक में हर काम करवा सकता है। यह ताकत किसी व्यक्ति की नहीं, बल्कि लुधियाना की जनता की है।

Related Articles

Back to top button