ब्रेकिंग
Sharad Pawar News: महाराष्ट्र में सियासी हलचल के बीच शरद पवार ने स्पष्ट की स्थिति, चुनावों में AI के... Motihari Encroachment Drive: सुगौली में अतिक्रमण हटाने के दौरान गिरी दीवार, महिला गंभीर घायल; जेसीबी... Shravasti Flood: श्रावस्ती में खतरे के निशान से 70 सेमी ऊपर राप्ती नदी, कई गांव जलमग्न; छतों पर रहने... Asian Games 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता सिल्वर मेडल, रोमांचक शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं Human Rights Commission CG: जब रावण के मानवाधिकार को लेकर पहुंच गई शिकायत, आयोग ने दिया यह दिलचस्प ज... हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक जलवा: 52वें दिन भी जारी रही बंपर कमाई MP-CG Health News: जांजगीर में जच्चा की मौत पर हंगामा, शव रखकर प्रदर्शन और तहसीलदार की मौजूदगी में ह... रूसी कब्जे वाले ओलेशकी में भुखमरी के हालात: भोजन न मिलने पर घास और कबूतर खाने को मजबूर नागरिक Share Market Crash: सेंसेक्स 1,124 अंक टूटा, निवेशकों के 8 लाख करोड़ डूबे; जानें बाजार में भारी गिरा... WhatsApp Policy Rules: बल्क मैसेजिंग और अनचाहे संदेशों पर कड़ा एक्शन, जानें व्हाट्सऐप बैन होने से कै...
पंजाब

पंजाब के इन जिलों में होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया तूफान-आंधी का Alert

पंजाब में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। पिछले 1-2 दिनों से तापमान 40 डिग्री से नीचे बना हुआ है, जो एक समय 47 डिग्री से अधिक हो गया था। वहीं अगर आज बात करें तो सुबह से ही कई जिलों में हल्की बारिश हो रही है। मौसम  विभाग ने कई जिलों के लिए बारिश-आंधी का अलर्ट भी जारी किया है और आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना भी जताई है।

भारत मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में तूफान-आंधी के साथ बारिश की संभावना है। इन जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, विभाग ने 20 जून के लिए 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 21 और 22 जून को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही रविवार को पूरे राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का और बठिंडा को छोड़कर सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, उपरोक्त 6 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन बाकी जिलों में बिजली, हवा और तूफान की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button