ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
पंजाब

पाकिस्तान से आई थी हेरोइन की खेप, तस्करों के बड़े नेटवर्क पर्दाफाश

फिरोजपुर: फिरोजपुर में पुलिस ने युद्ध नशे विरुद्ध अभियान चलाते हुए 2 नशा तस्करो को 4 किलो 916 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है ।

इस बारे जानकारी देते हुए एसएसपी फिरोजपुर सरदार भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि थाना घल्लखुर्द की पुलिस पार्टी जब एएसआई अंग्रेज सिंह के नेतृत्व में बस अड्डा फिरोजशाह के एरिया में गश्त और शकी व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी तो उन्हें मुखबर खास ने यह गुप्त सूचना दी कि निर्मल सिंह उर्फ सोनू पुत्र जंगीर सिंह वासी गांव निहंगा वाले झुग्गे बड़े स्तर पर हेरोइन बेचने का धंधा करता है और इस समय भी उसके पास हेरोइन की बड़ी खेप है तो डीएसपी करण शर्मा और एसएचओ इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व में एएसआई अंग्रेज सिंह और उनकी पुलिस पार्टी द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए नामजद कथित तस्कर निर्मल सिंह उर्फ सोनू को काबू किया गया जिससे तलाशी लेने पर 4 किलो 516 ग्राम हेरोइन , 1540 रुपए ,एक ओप्पो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल फोन और बैग़ पार्सल बरामद हुआ।

यह हेरोइन पाकिस्तानी तस्करों से मंगवाई गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा पकड़े गए नशा तस्कर के खिलाफ थाना घल्लखुर्द में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और पूछताछ करते हुए उसके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक ट्रेस किए जा रहे हैं तथा अदालत में पेश करके और पुलिस रिमांड लेकर उससे आगे की पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस तस्कर से पुलिस को और भी बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारियां मिल रही है जिस पर पुलिस कम कर रही है और इस तस्कर से अभी और भी बहुत कुछ बरामद होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button