ब्रेकिंग
जबलपुर: मुंह के कैंसर ऑपरेशन में भारी चूक! गाल के अंदर डॉक्टर ने लगाई ठुड्डी की स्किन, पीड़ित ने लगा... हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड...
देश

Covid-19: थाईलैंड किंग 20 लड़कियों के साथ ‘सेल्फ आइसोलेशन’ में, भड़की जनता

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में दहशत का माहौल है। क्या आम और क्या खास हर कोई इस वायरस से इन दिनों खुद को बचा रहे हैं। जहां देश में लॉकडाउन के चलते कई लोग बोर हो रहे हैं कि वहीं घर की दाल-रोटी, सब्जी और घर के कामकाज। लेकिन हर किसी का आइसोलेशन ऐसा नहीं है। किसी ने खुद को एक शानदार होटल के कमरे में आइसोलेट किया हुआ है और इस दौरान वो अपनी सहवासनियों (ऐसी औरतें जिनके साथ फिजिकल रिलेशन तो होते हैं लेकिन शादी नहीं होती) को साथ ले गया है। यह मजाक नहीं या कोई मनगढ़त बात भी नहीं है, यह सच है और ऐसा करने वाला कोई और नहीं बल्कि थाइलैंड का किंग है।

करोना के चलते थाईलैंड के राजा महा वजीरालोंगकोरन ने भी खुद को आइसोलेट किया लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने मनोरंजन का पूरा-पूरा ध्यान रखा है। जर्मन टेबलायड बिल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक थाईलैंड के राजा दक्षिणी जर्मनी के शानदार होटेल में अपनी 20 सहवासनियों के साथ सेल्फ आइसोलेट में हैं। राजा के आइसोलेट के लिए बवेरिया के शानदार होटल सोनेनबिचल को पूरा बुक किया गया है। 67 साल के थाई राजा ने स्थानीय डिस्ट्रिक्ट कॉउन्सिल से परमिसन लेने के बाद इस पूरे होटेल को बुक किया। हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है कि क्या थाई राजा की चारों पत्नियां भी उनके साथ आइसोलेशन में हैं या नहीं।

थाई  केे किंग फरवरी के बाद से लोगों के बीच नहीं देखें गए हैं वहीं राजा का इस तरह 20  सहवासनियों के साथ सेल्फ आइसोलेट में जाना वहां की जनता को बिल्कुल पंसद नहीं आया है और लोग सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर Why we need a king के हैशटैग से ट्वीट किए गए। 24 घंटे के अंदर इसी हैशटेेग के साथ 12 लाख बार ट्वीट किया गया। बता दें कि थाई में राजा की आलोचना करने पर 15 साल की कैद की सजा है लेकिन लोगों इस नियम को तोड़ते हुए अपने किंग के आइसोलेट पर सवाल उठाए हैं।

Related Articles

Back to top button