ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

इंदौर में हिंदू लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला शहडोल का मुस्लिम युवक, ड्रग्स की लत लगाकर बनाता था शिकार

इंदौर। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पॉश कॉलोनी में छापा मारकर मुस्लिम युवक को पकड़ा है। मूलत: शहडोल निवासी युवक हिंदू युवती के साथ आपत्तिजनक अवस्था में था। उसने गुमराह करने का प्रयास किया और हिंदू नाम बताया। आइडी मांगने पर असलियत उजागर हो गई। पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। मामला महालक्ष्मी नगर स्थित एक इमारत का है।

आरोपित शेख अरबाज स्टूडियो अपार्टमेंट में रहने वाली युवती के साथ था। अरबाज पहले टेलीपरफार्मेंस कंपनी में नौकरी करता था। वहीं पर युवती से दोस्ती हुई थी। हिंदू संगठन के पदाधिकारी मानसिंह राजावत, लक्की, कुलदीप सिंह, ऐश्वर्य शर्मा, सुमित राठौर ने बुधवार को युवती के साथ आपत्तिजनक अवस्था में रंगेहाथ पकड़ लिया।

आईडी कार्ड मांगने पर पता चला नाम

अरबाज ने बताया कि उसका नाम रमेश जायसवाल है। युवती ने भी कार्रवाई का विरोध किया। आईडी कार्ड मांगने पर पता चला कि उसका नाम शेख अरबाज है और फिलहाल एक कॉल सेंटर में नौकरी करता है।

राजावत के मुताबिक अरबाज लड़कियों को शराब और ड्रग्स की लत लगाकर शोषण करता है। उसके मोबाइल में युवती के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो भी मिले हैं। वीडियो कॉल पर भी युवती के आपत्तिजनक अवस्था के स्क्रीन शॉट ले लिए थे। कई युवतियों से भी उसके संबंध हैं।

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चिकित्सक नगर स्थित होटल गोल्डन स्काई में मुस्लिम युवक को पकड़ा। वह एक हिंदू लड़की के साथ रुका हुआ था। कार्यकर्ताओं के अनुसार जब वे होटल में पहुंचे तो दोनों शराब पी रहे थे। लड़के से जब नाम पूछा तो उसने अपना नाम राहुल जायसवाल बताया। सख्ती से पूछताछ की तो वास्तविक नाम फहीम अली निवासी भोपाल बताया।

भोपाल से लड़की को लेकर इंदौर आया था

वह अपने साथ भोपाल निवासी हिंदू लड़की को लेकर आया था। लड़के के मोबाइल में ड्रग्स के वीडियो और ड्रग्स तोलने के तराजू सहित कई वीडियो मिले। वॉट्सएप चैटिंग पर पिस्टल बेचने की भ चैटिंग मिली। होटल के रूम में दारू और बीयर की बोतल, सिगरेट आदि नशे का सामान था।

कई लड़कियों के साथ मिली चैटिंग

वॉट्सएप में 30 से 40 लड़कियों से चैटिंग मिली, जिनको यह लव जिहाद में फंसाने की बात कर रहा है। हिंदू लड़कियों से चैटिंग में अश्लील बातें कर रहा है। फोटो में एमडी ड्रग्स के केस के बारे में जमानत के पेपर भी मिले हैं। उसे थाना लसूडिया के सुपर्द किया गया है। थाना लसूडिया में गिरफ्तार कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button