ब्रेकिंग
'गुंडागर्दी कांग्रेस कर रही है'; हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में CM नायब सैनी ने विपक्ष के आरोपो... भिवानी: सैलून संचालक रविंद्र की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या; बचाने आए दो साथी जख्मी, प्रेमिका के भाइयो... भिवानी के कन्या स्कूल में शिक्षक ने की आत्महत्या: क्लास लेने के बाद छत के कमरे में खाया जहर और लगाया... करनाल की ब्याना पुलिस चौकी से सिपाही को धक्का देकर भागा भगौड़ा आरोपी: दीवार फांदकर फरार, नाकाबंदी जा... कैथल के नागल गांव में जमीन विवाद में फायरिंग: हरियाणा पुलिस का रिटायर्ड SI गिरफ्तार, .32 बोर रिवॉल्व... हरियाणा 661 करोड़ बैंक घोटाला: CBI 6 IAS अफसरों के खिलाफ दाखिल करेगी चार्जशीट, 2 को मिली राहत; देखें... रोहतक: INLD के पूर्व विधायक बाली पहलवान को उम्रकैद, 15 साल पुराने आढ़ती हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा ... हरियाणवी गायक अंकित बालियान की शामली में गोली मारकर हत्या: शरीर से निकलीं 8 गोलियां, गोगी गैंग पर हत... SNMMCH धनबाद: HIV रिपोर्ट और सिजेरियन ऑपरेशन को लेकर उठा विवाद; 4 अन्य प्रसूताओं की डिलीवरी से हड़कं... मंईयां सम्मान योजना: रांची की 3.95 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹2500, रक्षाबंधन से पहले ₹98.92 क...
उत्तरप्रदेश

नोएडा में BA पास जूली गिरफ्तार… पहले घरों में बनती थी नौकरानी, फिर कर देती थी हाथ साफ

उत्तर प्रदेश के नोएडा से पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया, जो घरों में पहले सहायिका के रूप में काम करने जाती थी और मौका पाकर वहां हाथ साफ कर लेती. अब जब महिला ने एक घर से चोरी की और फरार हुई तो पुलिस ने इस बार उसे गहने बेचते हुए गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि वह बीए पास है. वह घरों में सहायिका का काम करती है और जैसे ही उसे मौके मिलता वह चोरी करके भाग जाती है.

दरअसल, ये मामला नोएडा सेक्टर 71 से सामने आया है. यहां बिहार के मधुबनी की रहने वाली आरोपी महिला जूली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसने हाल ही में प्रतिभा सिंह नाम की महिला के घर पर सहायिका के रूप में काम करना शुरू किया था. प्रतिभा अपने पति के बिजनेस की वजह से उनके साथ ज्यादातर समय विदेश में रहती हैं. उनके घर में पहले से एक महिला सुनीता सहायिका के रूप में काम करती थी.

सोने की चेन और कुंडल चुराकर ले गई

लेकिन कुछ दिन पहले ही प्रतिभा की बेटी की डिलीवरी हुई थी, जिसके लिए उन्होंने जूली को रखा था. जूली पर आरोप है कि वह तीन दिन पहले यानी 6 जुलाई को घर में से एक सोने की चेन और सोने के कुंडल चुराकर ले गई. इस बारे में जब मालकिन प्रतिभा सिंह ने जूली से पूछा तो उसने टालमटोल कर दी और फिर उसने अपना मोबाइल भी बंद कर दिया. इसके बाद से जूली काम पर भी नहीं आई.

गहने बेचते हुए पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

प्रतिभा सिंह ने सुनीता को मामले के बारे में बताया. सुनीता ने जूली के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी महिला की तलाश शुरू की. पुलिस ने तलाश शुरू की तो महिला सेक्टर 71 में चोरी के गहने बेच रही थी. तभी पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया. महिला ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए पूरे मामले का खुलासा कर दिया और बताया कि मैं बीए पास हूं.

Related Articles

Back to top button