ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर के CEO पद के लिए आए 5300 आवेदन: संत समाज की मांग— 'रामानंदी परंपरा और मठ-मंदिर की ... राहुल गांधी ने रील्स को बताया '21वीं सदी का नशा', पर संसद परिसर में ही रील्स बनाने में व्यस्त हैं सा... गढ़चिरोली में बड़ा हादसा: आवासीय आश्रम स्कूल में सांप के काटने से 3 छात्राओं की मौत, इलाके में मचा ह... फर्जी डिग्री से बने थे वकील! इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर 12 अधिवक्ताओं पर एफआईआर, कई जिलों में म... झारखंड JPSC परीक्षा विवाद में ED की बड़ी एंट्री: ECIR दर्ज कर शुरू की जांच, 17वें दिन भी छात्रों का ... रांची: JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का नई विधानसभा तक मार्च, बीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी पर महुआ माजी ... महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता...
दिल्ली/NCR

7 दिन तक बारिश से राहत नहीं! दिल्ली में येलो अलर्ट, जानें उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश सहित 15 राज्यों का हाल

देश के अलग-अलग राज्यों में बारिश का मौसम बना हुआ है. बारिश से एक ओर किसानों के चेहरे खिले हैं, लेकिन नदी तट के आसपास रहने वाले लोगों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं, क्योंकि जल स्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 11 से 16 जुलाई तक कई राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है. इस दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में गरज के साथ बारिश की संभावना है.

देश की राजधानी दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 7 दिनों तक दिल्ली और उसके आसपास इलाकों में बारिश का मौसम बना रहेगा.

राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में क्या है मौसम का हाल

पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 11 से 16 जुलाई के दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. 11 और 16 जुलाई को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी वर्षा तेज हो सकती है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 11 से 13 जुलाई, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 11 और 12 जुलाई को बारिश का दौर जारी रहेगा. पश्चिमी राजस्थान में 11 से 16 जुलाई के बीच भारी बारिश का अनुमान है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड में भी भारी वर्षा की संभावना है. 11-12 जुलाई को पूर्वी मध्य प्रदेश में अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है. इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में 11 से 16 जुलाई के दौरान गरज के साथ तेज बारिश का दौर जारी रहेगा.

गोवा और गुजरात में भी अलर्ट

गोवा, गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में 13 और 14 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है. केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप में आगामी दिनों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है.

Related Articles

Back to top button