ब्रेकिंग
आपदा में दुपट्टे का टुकड़ा बांधा था, अब अहमदाबाद से भेजी राखी: CM पुष्कर सिंह धामी को बहन धनगौरी का ... पीरियड्स के असहनीय दर्द से पाएं राहत: गायनेकोलॉजिस्ट ने बताए 3 जरूरी न्यूट्रिएंट्स; पेनकिलर की नहीं ... इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान टीम में घमासान: कप्तान बाबर आजम को हुआ तेज बुखार; डॉक्टर ने दी 3 दिन आराम... थाईलैंड के पटाया पहुंचा 5000 सैनिकों वाला अमेरिकी युद्धपोत 'USS अब्राहम लिंकन': रेड लाइट एरिया में प... क्लीन एनर्जी भरपूर, फिर भी कोयले पर निर्भरता क्यों?: ग्रिड क्षमता और बैटरी स्टोरेज की कमी से बर्बाद ... 7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड स्क्रीन के साथ Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, ₹4,000 की छूट; देखें कीमत व... जन्माष्टमी पर क्यों बनाए जाते हैं लड्डू गोपाल के नन्हे चरण चिह्न? जानिए धार्मिक महत्व और सही दिशा रोमांस छोड़ सस्पेंस-थ्रिलर की ओर मुड़ीं करीना कपूर: पृथ्वीराज सुकुमारन संग 'दायरा' में आएंगी नजर; पि... सोनभद्र NCL ओवरमैन हत्याकांड का खुलासा: 2 घंटे पहले घर पहुंचे पति ने प्रेमी संग देखा; पत्नी और प्रेम... अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO पर आज लगेगी अंतिम मुहर: चंदा चोरी विवाद के बाद प्रशासनिक सुधार, रेस मे...
पंजाब

Canada में सुरक्षित नहीं पंजाबी कलाकार! पहले गिप्पी फिर AP और अब…

कनाडा में बढ़ती हिंसक घटनाओं ने पंजाबी कलाकारों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। म्यूजिक इंडस्ट्री में दहशत का माहौल बन गया है। कनाडा में हो रही घटनाएं कनाडा सरकार और पुलिस अधिकारियों के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन गई हैं। आपको बता दें कि हाल ही में कनाडा में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के “Kap’s Cafe” पर फायरिंग की घटना हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकवादी हरजीत सिंह लाडी ने ली है।

बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब कनाडा में पंजाबी कलाकार या गायक को निशाना बनाया गया है। इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें लॉरेंस बिश्नोई, रोहित गोदारा और जयपाल भुल्लर जैसे गैंगस्टरों के नाम सामने आए हैं।

गिप्पी ग्रेवाल

26 नवंबर, 2023 को वैंकूवर के व्हाइट रॉक इलाके में गिप्पी ग्रेवाल की कार पर भी फायरिंग हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली थी। गिप्पी को

एपी ढिल्लों

1 सितंबर 2024 को वैंकूवर स्थित गायक एपी ढिल्लों के घर के बाहर 14 राउंड तक फायरिंग हुई थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसकी जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गिरोह ने थी।

पंजाबी स्टूडियो

नवंबर 2024 में टोरंटो के पंजाबी स्टूडियो इलाके में लगभग 100 राउंड फायरिंग हुई थी। इस मामले में पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया था और 23 हथियार बरामद किए थे।

प्रेम ढिल्लों

4 फरवरी 2025 को कनाडा में प्रसिद्ध पंजाबी गायक प्रेम ढिल्लों के घर के बाहर फायरिंग हुई थी। इसकी जिम्मेदारी जनता खादर ने ली थी, जो जयपाल भुल्लर गिरोह से जुड़ा है और इस समय ऑस्ट्रेलिया में छिपा हुआ है। जनता खादर खालिस्तानी आतंकवादी अर्श दल्ला का भी करीबी बताया जाता है।

कपिल शर्मा

कुछ दिन पहले कपिल शर्मा के कनाडा के सरी (Surrey) शहर में स्थित नए रेस्टोरेंट-कम-कैफे (KAP’s Cafe) पर फायरिंग की घटना सामने आई है। इसकी जिम्मेदारी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनैशनल (BKI) से जुड़े मोस्ट वांटेड आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने खुद ली है। अब उन्हें कनाडा छोड़ने की धमकी मिल रही है। कपिल शर्मा को कनाडा छोड़ने की धमकी सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी है।

Related Articles

Back to top button