ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, गिरफ्तारी पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री मोदी और आरएसएस पर कार्टून बनाने के आरोप में एक कार्टूनिस्ट की जमानत याचिका पर सुनवाई की. कार्टूनिस्ट के वकील ने कोर्ट के सामने माफी मांगी और पोस्ट डिलीट करने की बात कही. इसके साथ ही कोर्ट ने सोशल मीडिया पर जारी बयानबाजी पर चिंता व्यक्त की है. शिकायतकर्ता के वकील ने आपत्ति जताई और हलफनामा मांगा. हालांकि कोर्ट ने मालवीय की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत मालवीय को अंतरिम राहत देते हुए गिरफ्तारी से संरक्षण प्रदान कर दिया है. मामले की अगली सुनवाई 15 अगस्त के बाद होगी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर मालवीय की ओर से कोई भी आपत्तिजनक टिप्पणी की जाती है तो शिकायतकर्ता अदालत आ सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप जो भी आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया से हटाना चाहती हैं वो हटाएं.

सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया पोस्ट पर जताई चिंता

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम देख रहे हैं कि आजकल कोई भी किसी को कुछ भी बोल देता है. सोशल मीडिया पर कोई ख्याल नहीं रखा जाता है. यहां तक की वकीलों का समुदाय भी इस दायरे के बाहर नहीं है. हालांकि इस पर ग्रोवर की तरफ से तर्क दिया गया कि वे सोशल मीडिया से दूर हैं और मेरे मुवक्किल के कार्टून पर एफआईआर नहीं हुई है, बल्कि उसमें अज्ञात द्वारा की गई टिप्पणी पर हुई है.

कोर्ट के सामने मांगी माफी

सुप्रीम कोर्ट के सामने हेमंत मालवीय की वकील वृंदा ग्रोवर ने कहा कि मैं मानती हूं कि नियंत्रण में होना चाहिए, लेकिन सोशल मीडिया में ऐसा ही है. मैं माफी पेश कर चुकी हूं जो हिन्दी में भी दाखिल कर दूंगी. हलफनामा भी दाखिल कर दूंगी.

हेमंत मालवीय की वकील वृंदा ग्रोवर ने कहा पोस्ट डिलीट कर दिया गया है और माफीनामा भी पेश कर दिया गया है. शिकायतकर्ता के वकील ने इस बात पर कोर्ट के सामने विरोध जताया. ग्रोवर ने कहा कि मैं मानती हूं कि गलत था अभद्र भाषा थी. हेमंत मालवीय पर इस साल मई में एक फेसबुक पोस्ट को लेकर मामला दर्ज कराया गया था. इस पोस्ट को RSS के एक सदस्य ने आपत्तिजनक माना था.

Related Articles

Back to top button