ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
उत्तरप्रदेश

‘रुक, एक-एक पुलिसवाले को 500-500 का नोट दे…’, मना किया तो 11 पुलिसकर्मियों ने ड्राइवर की फोड़ दी आंख, हुआ ये एक्शन

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक पशु व्यापारी से वसूली करना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया. आलाधिकारियों ने वसूली के आरोप में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर 11 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि सभी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी है. आलाधिकारियों के इस कदम से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.

चार दिन पहले रात को मोहम्मद उजैर नाम का व्यापारी अपने पिकअप से भौति हाइवे से जा रहा था. पिकअप को लकी नाम का ड्राइवर चला रहा था. आरोप है कि उसी समय रात को तीन पीआरवी में मौजूद 11 पुलिसकर्मियों ने पिकअप को रोका और 500 रुपए प्रति व्यक्ति वसूली की मांग की. इतने पैसे न होने की बात कहने पर पुलिस वालों ने लकी को डंडे से मार जिसकी वजह से उसकी आंख में चोट भी लग गई.

डंडे से कर दी ड्राइवर की पिटाई

जब इसकी शिकायत पीड़ित ने थाने में की तो आलाधिकारियों ने पूरे मामले की जांच की. जांच में प्रथम दृष्टया पुलिसकर्मी दोषी पाए गए जिसके बाद उनको सस्पेंड कर दिया गया है. पीड़ित का कहना था कि यह लोग हर बार उससे 200 रुपए प्रति व्यक्ति वसूलते थे. वह पैसे जमीन पर फेंक कर चला जाता था और यह लोग उठा लेते थे. उस दिन इन्होंने 500 रुपये प्रति व्यक्ति की डिमांड की जिसको देने में असमर्थता जताई जिसके बाद उन्होंने डंडे से मारा-पीटा. यही नहीं, ड्राइवर की आंख तक फोड़ दी. पुलिस वालों ने गाड़ी रोककर कहा- रुक, हम 11 लोग हैं. 500-500 के 11 नोट दे. बसी यहीं से विवाद शुरू हुआ.

लगातार लग रहे पुलिसकर्मियों पर आरोप

इस पूरे मामले में डीसीपी क्राइम आबिद कासमी का कहना है कि जांच में पुलिसकर्मियों पर लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं. इसलिए उनको सस्पेंड किया गया है और साथ ही सभी के खिलाफ विभागीय जांच भी की जा रही है. उन्होंने बताया कि इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्ता की जांच भी हो रही है. जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल एक साथ इतने पुलिसकर्मियों के सस्पेंड होने से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. सूत्रों के अनुसार, आरोपी पुलिसकर्मी समझौते की कोशिश में भी लगे हुए हैं. पिछले कुछ महीनों में पुलिस कर्मियों पर लगातार आरोप लग रहे है जिसके बाद विभाग की छवि दागदार हो रही है.

Related Articles

Back to top button