ब्रेकिंग
'कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप': कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा ... भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास संसद में मुझे बोलने नहीं दिया": राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन च... रुद्रप्रयाग बाईपास टनल के बाहर भूस्खलन! DM विशाल मिश्रा ने किया निरीक्षण, मुख्य टनल सुरक्षित कासगंज के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 10वीं की छात्रा का हॉस्टल में मिला शव, मची सनसनी टोक्यो पर भूकंप के महा-संकट को देखते हुए बैकअप राजधानी बनाने की तैयारी में जापान, अधिसूचना जारी श्री मुक्तसर साहिब में विदेश भेजने के नाम पर 16.50 लाख की ठगी! राइटवे इमिग्रेशन के मालिक पर FIR दर्ज टांडा में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! DSP दविंदर सिंह बाजवा की अगुवाई में चलाया गया 'कासो' स... नूरमहल आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव की धूम! 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आशुतोष महाराज जी के चरणो... गुरदासपुर में दिनदहाड़े दुस्साहसिक चोरी! घर में खाना खाया, फिर 20 तोले सोना और नकदी समेटकर चोर फरार
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री मोहन यादव के ससुर का निधन, रीवा में किया जाएगा अंतिम संस्कार

रीवा : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के ससुर ब्रह्मादीन यादव का बुधवार को निधन हो गया। ब्रह्मादीन यादव लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्होंने सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश में 98 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। सुल्तानपुर से उनका पार्थिव शरीर रीवा लाया जा रहा है। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ब्रह्मादीन यादव अपने सबसे छोटे बेटे विवेकानंद यादव के साथ सुल्तानपुर स्थित आवास में रहते थे। उन्हें लंबे समय से पेट संबंधित बीमारी थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।ब्रह्मादीन यादव अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। उनके तीन बेटे हैं और एक बेटी है। बेटे रामानंद यादव, सदानंद यादव, और विवेकानंद यादव और इकलौती बेटी सीमा यादव जिसका विवाह 1994 में वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ उज्जैन में हुआ था।

ब्रह्मादीन यादव रीवा के मॉडल स्कूल में शिक्षक थे। जो 1987 में प्रिंसिपल पद से रिटायर हो गए थे। इसके बाद वह अपने छोटे बेटे विवेकानंद यादव के साथ रहने सुल्तानपुर चले गए थे। ब्रह्मादीन यादव शुरुआत से ही संघ से जुड़े रहे विद्यार्थी जीवन में कई आंदोलन में शामिल हुए थे।

लंबे समय से बीमार होने के बाद उनकी इकलौती बेटी सीमा यादव उनसे मिलने के लिए कुछ दिन पहले ही सुल्तानपुर गई हुई थी। कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव रीवा स्थित आवास पर पहुंचे थे और उन्होंने अपने ससुर के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार रीवा में किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button