ब्रेकिंग
मोगा के रामगंज मंडी में दिनदिहाड़े गुंडागर्दी, एम्बुलेंस चालक पर जानलेवा हमला कर गाड़ी में की तोड़फो... करनाल के दो दिवसीय प्रवास पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर दिए कड़े निर्... पानीपत के पार्क अस्पताल में इलाज में गंभीर लापरवाही और फर्जीवाड़ा, पैर का इलाज कराने आई महिला की मौत... करनाल में निजी अस्पताल की 24 वर्षीय नर्स ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, इलाके में पसरा सन्नाटा गोहाना में फर्जी डिग्री के आधार पर 28 साल सरकारी नौकरी करने वाले रिटायर्ड प्रिंसिपल पर धोखाधड़ी का क... कैथल के निजी स्कूल में शर्मनाक करतूत, स्विमिंग पूल चेंजिंग रूम में छात्राओं का वीडियो बनाते चतुर्थ श... चरखी दादरी में मां के सामने ही बेटे की कनपटी पर रखकर मारी गोली, 34 वर्षीय पंकज की मौके पर मौत Deepender Hooda Sonipat Visit News: 'शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं, युवाओं ने किया बर्खास्त', सोनीपत... गोहाना की फूल सिंह कबड्डी अकादमी में खूनी वारदात, मामूली विवाद में चाकूबाजी; 20 वर्षीय मोंटी की मौत ₹657 करोड़ के IDFC बैंक घोटाले में गिरफ्तार पूर्व IAS पंकज अग्रवाल का दावा—'न कभी रिश्वत मांगी, न ली...
खेल

जडेजा को कोस रहे लोगों को गौतम गंभीर ने दिया मुंहतोड़ जवाब, BCCI ने रिलीज किया वीडियो

इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 1-2 से पीछे चल रही है. 23 जुलाई से मैनचेस्टर में शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया सीरीज बराबरी करने के इरादे से उतरेगी. इसके लिए खिलाड़ी मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं. इस बीच टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रिलीज किया है, जिसमें वो टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की तारीफ कर रहे हैं और उनको कोस रहे लोगों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. लॉर्ड्स टेस्ट मैच में टीम इंडिया को 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.

गौतम गंभीर ने क्या कहा?

लॉर्ड्स टेस्ट मैच में हार के बाद BCCI ने ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें टीम इंडिया के हेड कोच खिलाड़ियों से बात करते हुए रवींद्र जडेजा की तारीफ कर रहे हैं. गंभीर ने कहा, “उन्होंने अविश्वसनीय लड़ाई लड़ी, जड्डू ने जो संघर्ष किया, वाकई में बहुत शानदार पारी थी.” रवींद्र जडेजा ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच की दूसरी पारी में नाबाद 61 रनों की पारी खेली थी. टीम इंडिया 193 रनों का पीछा करते हुए टीम इंडिया 170 रनों पर ऑल आउट हुई, लेकिन जडेजा नाबाद रहे थे.

सिराज ने भी की तारीफ

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी रवींद्र जडेजा की तारीफ की है. उन्होंने कहा, “जड्डू भैया जैसा खिलाड़ी मिलना मुश्किल है. फील्डिंग, बॉलिंग और बैटिंग हर चीज में उन्होंने खुद को बेहतर किया है. वो टीम के लिए मुश्किल हालात में रन बनाते हैं. हम लकी हैं कि हमारे पास उनके जैसा खिलाड़ी है”.

लॉर्ड्स टेस्ट मैच की दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने मोहम्मद सिराज के साथ मिलकर आखिरी विकेट के लिए 13.2 ओवर 23 रनों की साझेदारी की थी, लेकिन शोएब बशीर ने सिराज को आउट करके इंग्लैंड को 22 रनों से जीत दिला थी. रवींद्र जडेजा की इस शानदार पारी की असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने भी सराहना की.

जडेजा ने डिफेंस को मजबूत किया

टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की तारीफ करते हुए टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने कहा कि उनकी बैटिंग अलग ही लेवल पर पहुंच चुकी है. पिछले दो टेस्ट मैचों में उन्होंने कमाल की बैटिंग की. उनका डिफेंस अब बहुत मजबूत दिखता है, वो अब एक प्रॉपर बल्लेबाज जैसे नजर आ रहे हैं.

टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा कि मुझे हमेशा लगता था कि जडेजा में दबाव झेलने की खास क्षमता है. इतना अनुभव होने के बाद वो और बेहतर हो गए हैं. मुश्किल हालात में टीम को जो चाहिए होता है, जड्डू अक्सर वही करके दिखाते हैं. वो टीम के लिए बेहद खास हैं.

Related Articles

Back to top button