ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
पंजाब

Jalandhar में लूट की बड़ी वारदात, SBI के ATM से उड़ाए लाखों

जालंधर : शहर में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है, जहां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) बैंक के एटीएम निशाना बनाया गया। घटना जालंधर के लद्देवाली रोड से सामने आई है, जहां एक SBI Bank के एटीएम को गैस कटर से काट कर लाखों का कैश लूट लिया गया। घटना सूचना मिलते ही थाना रामा मंडी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी। पुलिस ने आसपास इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, गत रात लुटेरे कार में सवार होकर और वेल्डिंग का सामान भी साथ लेकर आए थे। उन्होंने एटीएम को काटा और पैसे लेकर फरार हो गए। इस दौरान आरोपियों ने एटीएम के अंदर आते पहले सीसीटीवी कैमरे पर काली स्प्रे मार दी थी और फिर घटना को अंजाम दिया गया। घटना का पता तब चला जब सुबह कर्मचारी मौके पर एटीएम का शटर खोलने के लिए पहुंचा। इस दौरान उसने देखा कि एटीएम कटा हुआ और सारे पैसे गायब हैं। उसने तुरन्त पुलिस को इसकी सूचना दी। बैंक की ओर से सुपरवाइजर अभिषेक को भी मौके पर भेजा गया था, जिसने बताया कि कैश के बारे में फिलहाल जानकारी बैंक के अधिकारी ही बता पाएंगे। सबसे बड़ी बात ये है कि, घटना के वक्त एटीएम के अंदर कोई भी सिक्योरिटी गार्ड नहीं था।

इस संबंधी जानकारी देते हुए पास ही में एक क्लिनिक चलाने वाले डाक्टर ने बताया कि इस एटीएम में पिछले 3 सालों से कोई सिक्योरिटी गार्ड तैनात नहीं है। क्लीनिक में लगे सीसीटीवी में ही पता चला कि आरोपी कार में सवार होकर आए थे। इस दौरान आरोपी पहले आगे गए और फिर पीछे मुड़कर एटीएम में आए। फिलहाल पुलिस ने ये सीसीटीवी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button