ब्रेकिंग
भिंड में भीषण सड़क हादसा: NH-719 पर ट्रक और मजदूरों से भरे वाहन में टक्कर, 8 की मौत व 22 घायल; यूपी ... छात्रों के आंदोलन के आगे झुकी झारखंड सरकार: JSSC-CGL और JPSC परीक्षाएं रद्द, 16वें दिन टूटी भूख ह गंगा एक्सप्रेसवे की सड़क धंसी: उन्नाव के सोनिक में रैम्प की मिट्टी और गिट्टी बही; 3 महीने पहले ही हु... मॉनसून का रौद्र रूप: बंगाल की खाड़ी में दबाव का क्षेत्र, देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जार... नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

भिंड में स्कूल पढ़ने के लिए निकले छात्र ने अचानक नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी..

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक छात्र ने नदी में छलांग लगा दी, मामला भिंड जिले के फूप थाना क्षेत्र के डिड़ी गांव के पास क्वारी नदी के पुल का है, जहां भानपुरा गांव के कक्षा 12वीं का छात्र आशुतोष भदौरिया जो घर से फूप स्कूल में पढ़ने की कह कर निकला था, मगर छुट्टी हो जाने के बाद जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने स्कूल फोन लगाया तो पता चला कि वह स्कूल पहुंचा ही नहीं है।

तभी जानकारी लगी की क्वारी नदी के पुल पर सफेद कलर के जूते एवं एक बैग मिला है तो परिजनों ने जाकर देखा और बताया कि यह बेग छात्र आशुतोष भदौरिया का ही है, छात्र ने नदी में क्यों छलांग लगाई यह कारण अभी अज्ञात है।

वहीं सूचना लगने के बाद दो थानों के बीच का मामला होने की वजह से फूप एवं देहात थानें की पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू के लिए SDRF टीम को बुलाया,SDRF टीम ने कुंवारी नदी पर पहुंचकर आशुतोष भदौरिया को खोजने के लिए रेस्क्यू शुरू कर दिया है, मगर अब तक लापता छात्र आशुतोष भदौरिया का कोई पता नहीं लगा है।

Related Articles

Back to top button