ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
मनोरंजन

ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर के बीच तगड़ी जंग, किसका साथ देंगी कियारा आडवाणी?

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने अपने शानदार अभिनय से फैंस का दिल जीता है. पिछले कुछ समय से एक्टर ने एक्शन फिल्मों का ट्रैक पकड़ा हुआ है और इस ट्रैक पर वे काफी सक्सेसफुल भी होते नजर आ रहे हैं. साल 2019 में वार फिल्म के साथ इसकी शुरुआत हुई थी जिसमें उनके अपोजिट टाइगर श्रॉफ नजर आए थे. अब इस फिल्म का सीक्वल आने जा रहा है. वॉर 2 का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. YRF की स्पाई फिल्मों की कतार में ये एक और फिल्म शामिल होने जा रही है. आइये जानते हैं कि ऋतिक रोशन की इस एक्शन पैक्ड फिल्म के ट्रेलर को फैंस का कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

कैसा है वॉर 2 का ट्रेलर?

वॉर 2 का ट्रेलर 2 मिनट 35 सेकेंड लंबा है और इस ट्रेलर में एक्शन, रोमांस, देशभक्ति और बदले का भाव समेत बहुत कुछ है. फिल्म के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि ऋतिक रोशन काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं और उनके अंदर आक्रोश भी है. वहीं दूसरी तरफ जूनियर एनटीआर का तेवर पूरी तरह से गुस्सैल और गंभीर नजर आ रहा है. कियारा की एंट्री भी ट्रेलर में सरप्राइजिंग है क्योंकि वे सिर्फ रोमांटिक सीन्स ही नहीं बल्कि एक्शन सीन्स भी करती नजर आ रही हैं. हालांकि ट्रेलर में उनका रोल काफी सस्पेंसिव नजर आ रहा है. आशुतोष राणा की अपीयरेंस फिल्म के ट्रेलर में छोटी है लेकिन मीनिंगफुल लग रही है. कुल मिलाकर इस ट्रेलर से फिल्म की कहानी तो नहीं सामने आई है लेकिन इसका टेक्स्चर क्या है ये जरूर समझ में आ रहा है.

यहां देखें ट्रेलर-

ट्रेलर में दिखा ऋतिक VS जूनियर एनटीआर

ट्रेलर में सीधे तौर पर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच की जंग दिखाई गई है. दोनों ही अपनी-अपनी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्शन हीरो हैं लेकिन पहली बार दोनों किसी फिल्म में एक-दूसरे का सामना करते नजर आएंगे. ट्रेलर में इस जंग की झलक देखने को मिली है. दोनों ही बेजोड़ हैं लेकिन ट्रेलर में तो ऋतिक अपने सीन्स में जूनियर एनटीआर पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं. अब दोनों की भूमिका क्या होगी ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा.

वॉर 2 के ट्रेलर पर फैंस का कैसा है रिएक्शन?

पूरे 6 साल के गैप के बाद आ रही फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. एक फैन ने लिखा- कियारा और ऋतिक की लड़ाई. एक दूसरे शख्स ने लिखा- ऋतिक कितना सही दिख रहा है. एक और शख्स ने लिखा- ऋतिक उड़ रहे, एनटीआर दहाड़ रहे, लोग बेचैन हो रहे. एक और शख्स ने लिखा- ऋतिक और एनटीआर दोनों के ही डायलॉग्स रोंगटे खड़े कर दे रहे हैं.

Related Articles

Back to top button