ब्रेकिंग
DUSU Election 2026: निर्दलीय उपाध्यक्ष बने दीपांशु शौकीन से कांग्रेस या NSUI ने नहीं किया संपर्क, इं... Heavy Rain Forecast India: झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में जोरदार बारिश के आसार, जानिए अपने शहर ... Heart Disease Risk & Prevention: स्वस्थ लोग भी न करें ये अनदेखी! उम्र के हिसाब से करवाएं ईसीजी, बीपी... Balod Accident News: बालोद में भीषण सड़क हादसा; कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 मासूम बच्चों की मौत MP Milk Price Hike Protest: दूध के दाम बढ़ाने पर अड़े किसान; इंदौर, देवास और उज्जैन के किसान सांची ड... Indore Court Order: सड़क हादसे में मृत दूध व्यवसायी के परिवार को मिलेगा 36 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी को... Durg Bhilai News: जवाहर मार्केट की ज्वेलर्स दुकान में लगी आग; दमकल टीम ने 1 टैंकर पानी से पाया काबू,... Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ...
पंजाब

Punjab में बड़ा हादसा, सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट बंद होने से ICU में भर्ती तीन मरीजों की मौतPunjab में बड़ा हादसा, सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट बंद होने से ICU में भर्ती तीन मरीजों की मौत

जालंधर: जालंधर के सिविल अस्पताल से एक चौंकाने वाली और दर्दनाक खबर सामने आई है। देर शाम अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के अचानक बंद हो जाने से तीन मरीजों की मौत होने की सूचना है। इस घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद मरीजों और उनके परिजनों के बीच हड़कंप फैल गया। इस बारे डॉक्टर विनय ने खुलासा किया है कि  सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में ऑक्सीजन प्लांट में फॉल्ट आने से 3 मरीजों की मौत हो गई है। फाल्ट के बाद हुई तीन मौत को लेकर जांच की जाएगी। घटना में एक स्नेक बाइट, एक टीबी और एक ओवरडोज के मरीज की हुई मौत हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते मरीजों को आवश्यक ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हो गई। बताया जा रहा है कि जब तक प्लांट को दोबारा चालू करने के प्रयास किए गए, तब तक तीन गंभीर मरीजों ने दम तोड़ दिया। ये मरीज पहले से ही ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे और अचानक सप्लाई बंद होने से उनकी हालत तेजी से बिगड़ गई। घटना के तुरंत बाद अस्पताल स्टाफ ने हालात को काबू में करने की कोशिश की, लेकिन मरीजों की जान नहीं बचाई जा सकी। मृतकों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि तीनों मरीज पहले से ही गंभीर स्थिति में भर्ती थे और ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे।

इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतकों के परिजनों में गहरा आक्रोश फैल गया है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही और तकनीकी निगरानी में भारी चूक के कारण ये मौतें हुई हैं।फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। न ही किसी अधिकारी ने मीडिया के सामने आकर स्थिति स्पष्ट की है। इस घटना को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया है और इस मामले को लेकर उचित एक्शन लिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button