ब्रेकिंग
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सलमान खान ने ही कराई थी सोनाक्षी-जहीर की मुलाकात, पढ़ें 7 साल की डेटिंग... Omkareshwar Rescue: 'वर्दी की परवाह किए बिना नदी में लगाई छलांग', ओंकारेश्वर में देवदूत बने SDRF जवा... Kanwar Yatra 2026: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस सख्त, 348 DJ संचालकों को भेजा नोटिस Noida Fake Call Center Bust: नोएडा में करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 गिरफ्... Deepika Padukone Pregnancy: 7 महीने की प्रेग्नेंसी में 'राका' की शूटिंग कर रहीं दीपिका, एक्शन सीन्स ... Cyber Crime News: यूपी में 17 अवैध कॉल सेंटर्स का भंडाफोड़, 7 दिनों के ऑपरेशन में पुलिस के हत्थे चढ़... Singhu Border Hit and Run: दिल्ली में हिट-एंड-रन! ट्रैफिक पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत, 2 आरोपी गिरफ... Rahul Gandhi on Paper Leak: 'देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर', राहुल गांधी का उत्तराखंड की ... Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में द... NEET UG 2026 Result: NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने ऑल इंडिया टॉपर
उत्तरप्रदेश

‘घर चलो न अब’… पत्नी को मनाने ससुराल गया, फिर भी नहीं लौटी; पति ने रास्ते में खुद को मार लिया चाकू

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सहंसो थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई. यहां पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने सरेराह खुद को चाकू मार लिया. पत्नी के साथ घर लौटने की बार-बार की कोशिशों में विफल होने पर युवक ने गुस्से और हताशा में आकर अपने ही पेट में सब्जी काटने वाला चाकू घोंप लिया.

घायल को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. घटना हनुमंतपुरा चौराहे के पास की है, जहां बलरई थाना क्षेत्र का महामई गांव निवासी 30 वर्षीय पंकज ओझा अपनी पत्नी पूनम को मनाने पहुंचा था. दोनों की शादी 12 साल पहले हुई थी. दोनों के तीन बच्चे हैं. पत्नी पूनम बीते कई महीनों से अपने मायके अजीतगढ़िया सहंसो में रह रही थी.

पत्नी ने लगाया ये आरोप

पत्नी का आरोप है कि पंकज शराब के नशे में आए दिन मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर वह जनवरी में घर छोड़ आई थी. चार महीने पहले पूनम ने पंकज के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला कोर्ट में दर्ज कराया था. सोमवार को कोर्ट में पेशी थी. पेशी के बाद पंकज पत्नी से मिलने सहंसो पहुंचा और दुकान पर जाकर उसे घर चलने को कहा, लेकिन पूनम ने साफ इनकार कर दिया.

इससे क्षुब्ध होकर पंकज ने कुछ दूर जाकर खादी आश्रम के पास चाकू से अपने पेट में वार कर लिया. घायल हालत में वह कुछ देर सड़क किनारे पड़ा रहा. इसके बाद खुद ही पेट पर अंगोछा बांधकर करीब 200 मीटर तक चला और गिर पड़ा. राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसको जिला अस्पताल और फिर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच

जिला अस्पताल के डॉक्टर राहुल बाबू ने बताया कि युवक के पेट में गहरा जख्म था. उसकी आंतें कट गई थीं. उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. वहीं थाना प्रभारी रामप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद और भावनात्मक असंतुलन का है. पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button