ब्रेकिंग
Ranchi AISA Protest: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर AISA... Jharkhand Teacher ACP MACP News: झारखंड के प्रारंभिक शिक्षकों को नहीं मिलेगा ACP और MACP का लाभ, हेम... Jharkhand Teacher Association Protest: ACP-MACP न मिलने पर भड़के झारखंड के प्राथमिक शिक्षक, सुप्रीम ... MP Bureaucracy Transfer List: एमपी में 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले; भास्कर लाक्षाकार बने इंदौर कमि... MP News Student Fast Track Court: सीएम मोहन यादव के ऐलान के बाद एक्शन में हाईकोर्ट; छात्रों के मामलो... Bhopal Temple Theft Gang Arrested: भोपाल देहात पुलिस का बड़ा खुलासा! मंदिरों में चोरी करने वाले 5 शा... Indore Crime News: जीतू पटवारी के भाइयों पर शिकंजा! नाना के बाद अब भरत पटवारी से 5 घंटे पूछताछ, रियल... Shahdol School Viral Video: शहडोल के सरकारी स्कूल में बच्चों से कचरा साफ कराने का वीडियो वायरल, बहस ... Katni News Update: उज्जैन सिंहस्थ से मुरादाबाद तक कटनी स्टोन का डंका! लमतरा व निमास मार्बल खदानों का... Morena Bagchini News: मुरैना के नंद गंगोली में सनसनी! चार बच्चों की मां और अविवाहित प्रेमी का खेत मे...
मध्यप्रदेश

ऑनलाइन गेमिंग में गंवा बैठा 3000 रुपये, मां ने डांटा तो फंदे से लटक गया 13 साल का अंकलन… लाश देख भाई की निकली चीख

मध्य प्रदेश के इंदौर में 13 साल के बच्चे ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी. कारण था मोबाइल गेम्स की लत. गेम का टास्क पूरा नहीं हुआ तो बच्चा 3000 रुपये हार गया. मां को बात पता चली तो उन्होंने बच्चे को डांटा. बस फिर बच्चे ने सुसाइड कर लिया.

घटना इंदौर के अनुराग नगर इलाके की है. सातवीं क्लास में पढ़ने वाला अकलंक जैन ऑनलाइन गेम फ्री फायर समेत कई गेम्स का दीवाना था. पुलिस जांच में सामने आया कि अकलंक ने गेम का टास्क पूरा करने के लिए मां के डेबिट कार्ड से तीन हजार रुपये खर्च कर दिए थे. पैसे कटने पर मां ने डांटा, जो शायद अकलंक बर्दाश्त नहीं कर सका. नाराज होकर वह कमरे में चला गया. और कुछ देर बाद उसका छोटा भाई अविकल भी कमरे में गया. उसने भाई को फंदे पर लटका हुआ देखा तो रोता हुआ बाहर भागा.

फुटबॉलर बनना चाहता था

परिजनों ने तुरंत अकलंक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उसे नहीं बचा सके. अकलंक के पिता अंकेश जैन शहर के जाने-माने ऑटो पार्ट्स कारोबारी हैं. दो दिन पहले ही बेटे का जन्मदिन मनाया गया था, घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन अब मातम पसरा हुआ है. अकलंक का सपना था कि वह एक दिन देश के लिए फुटबॉल खेले और मेडल जीते.

कब थमेगा ये खेल?

अकलंक की मौत अकेली नहीं है. बीते कुछ महीनों में इंदौर में ही 10 से ज्यादा ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जहां ऑनलाइन गेमिंग बच्चों की जान पर बन आई. ये घटनाएं बताती हैं कि गेमिंग लत अब मनोरंजन नहीं, मानसिक स्वास्थ्य का खतरा बन चुकी है.

Related Articles

Back to top button